फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: 74 साल के भगवान ने तीसरी बार रचा कीर्तिमान, यूरोपियन पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में जीते छह गोल्ड मेडल

Mon, 26 Jun 2023 06:20 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली के पावर लिफ्टर भगवान बंसल ने एक बार फिर कीर्तिमान बनाया है। 74 साल के भगवान बंसल ने यूरोपियन पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में छह गोल्ड मेडल जीते हैं। 
 
विज्ञापन
पावर लिफ्टर भगवान बंसल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के रामपुर गार्डन निवासी भगवान बंसल (74) ने 21 से 25 जून तक किर्गिस्तान में हुई यूरोपियन पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में नया कीर्तिमान बनाया है। उन्होंने प्रतियोगिता में छह स्वर्ण पदक अपने नाम किए हैं। 
विज्ञापन


74 साल के भगवान बंसल ने किर्गिस्तान में हुई प्रतियोगिता में रॉ पावर लिफ्टिंग, इक्विप्ड पावर लिफ्टिंग, रॉ बेंच प्रेस, रॉ डेडलिफ्ट, इक्विप्ड बेंच प्रेस और डेडलिफ्ट में स्वर्ण पदक हासिल किया है। अब तक वह कुल तीन रिकॉर्ड तोड़ चुके हैं।

ये भी पढ़ें- रुहेलखंड विवि के नाम उपलब्धि : देश के शीर्ष विश्वविद्यालयों की सूची में शामिल; CM योगी ने की सराहना
विज्ञापन


भगवान बंसल ने 1970 में पावरलिफ्टिंग की शुरुआत की थी। 1974 में उन्होंने पहला राष्ट्रीय पदक जीता था। भगवान बंसल ने बताया कि प्रतियोगिता में जाने-आने का खर्च आदि के लिए उन्हें बाहर से मदद नहीं मिलती है। उन्होंने परिवार की सहायता से ही हर प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया है और वह इस उपलब्धि का श्रेय परिजनों को ही देते हैं।
विज्ञापन

अब तक ये कीर्तिमान बनाए

पिछले साल जून में उन्होंने किर्गिस्तान में हुई एशियन कप पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में दो स्वर्ण पदक जीते थे और संयुक्त स्पर्धा में 355 किग्रा भार उठाकर पहला विश्व रिकॉर्ड बनाया था। मार्च 2023 में इजिप्ट में हुई प्रतियोगिता में 295 किग्रा वजन उठाकर दूसरा रिकॉर्ड बनाया था। इस बार उन्होंने छह स्वर्ण पदक जीतकर तीसरा रिकॉर्ड बनाया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें