फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा-बसपा गठबंधन ने तीन जातियों का वोट बेच दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्य महासचिव वीरपाल सिंह यादव ने कहा कि सपा के साथ गठबंधन से पहले बसपा केवल जाटवों का वोट बेचती थी। इसकी कीमत पांच से आठ करोड़ होती थी। मगर, सपा से गठबंधन होने के बाद बसपा ने पांच करोड़ में जाटव, पांच करोड़ में यादव और पांच करोड़ में मुसलमान वोट बेच दिए। लोकसभा टिकट 15 करोड़ में बेचे गए हैं। जनता चुनाव में इसका हिसाब बराबर करेगी।
विज्ञापन

पूर्व सांसद वीरपाल सिंह यादव ने कहा कि सपा से गठबंधन होने के बाद बसपा ने लोकसभा टिकट के रेट बढ़ा दिए। पहले लोकसभा प्रत्याशियों से जाटव और कुछ दलित जातियों के वोट देने के नाम पर पांच से आठ करोड़ रुपये वसूले जाते थे। मगर, सपा ने बसपा से गठबंधन करके पांच-पांच करोड़ में यादव और मुस्लिम मतदाताओं की भी बोली लगा दी। अब बसपा प्रत्याशियों ने यादव और मुस्लिमों का वोट भी खरीद रखा है, जिसे वह अपनी निजी संपत्ति मानकर चल रहे हैं। वीरपाल ने कहा कि आंवला में प्रसपा से ऐसा प्रत्याशी आएगा कि गठबंधन और भाजपा के होश उड़ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें