फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिकूल परिस्थितियों में जन्मे थे भगवान कृष्ण: शास्त्री

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। लोक निर्माण परिवार सामाजिक, सांस्कृतिक एवं साहित्यिक समिति के तत्वावधान में लोक निर्माण विभाग के शिव मंदिर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन जगदीश चंद्र शास्त्री ने कहा कि कंस के अत्याचार से जब भूमंडल पापमय हो गया तो देवताओं से परामर्श के बाद विष्णु भगवान ने भगवान कृष्ण के रूप में अत्यंत प्रतिकूल परिस्थितियों में कारागार में जन्म लिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि संपूर्ण सृष्टि को भगवान का स्वरूप समझना चाहिए। जो मंदिर में रखी मूर्ति को भगवान मानकर सेवा करता रहता है वह वहीं तक सीमित रहता है और वह निम्न श्रेणी का भक्त है। जो मंदिर व मंदिर के बाहर भगवान को मानता है वह मध्यम श्रेणी का भक्त है और जो प्रत्येक कण में, प्रत्येक जीव में भगवान का दर्शन करता है वही उत्तम कोटि का भक्त कहलाता है।
कथा विश्राम के बाद कृष्ण जन्मोत्सव के साथ भव्य नंद महोत्सव मनाया गया। भजनों पर भक्तों ने नृत्य किया एवं भगवान बाल कृष्ण की बाल लीलाओं की झांकी के दर्शन किए। इस मौके पर हरीश बजाज, अविनाश वर्मा, रुकुम सिह, सुरेश पाल सिंह, हरीश यादव, कालीचरन यादव, निर्मल गुप्ता, मनोरमा यादव, राजकुमारी, अजय गंगवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें