फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्यारा के विवादित बीडीओ पंकज गौतम का उन्नाव तबादला

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। लंबे समय से विवादों के घेरे में रहे बीडीओ क्यारा पंकज गौतम का शासन ने उन्नाव तबादला कर दिया। रामनगर में बीडीओ रहने के दौरान पंकज गौतम ने एक लाभार्थी को अपनी गाड़ी के आगे बोनट पर बिठाकर काफी दूर तक घुमाया था और उसका वीडियो बनाकर खुद ही वायरल भी किया था। हालांकि अफसरों ने इस मामले की जांच में उनको क्लीन चिट दे दी थी।
विज्ञापन

रामनगर में खंड विकास अधिकारी के अपने कार्यकाल के दौरान पंकज गौतम उस समय चर्चा में आए थे, जब उन्होंने सिंचाई मंत्री के नजदीकी एक गरीब लाभार्थी के आवेदन का निस्तारण करने के बजाय अपनी गाड़ी के बोनट पर लटकाकर घुमाया। इतना ही नहीं, बीडीओ ने बोनट पर लटके लाभार्थी को गाड़ी पर ले जाते हुए बीडीओ भी खुद ही बनाकर वायरल किया। इसे लेकर ब्लाक परिसर से लेकर सड़क तक काफी हंगामा हो गया था। इस मामले की उच्चस्तरीय जांच भी हुई, लेकिन अफसरों ने जांच में बीडीओ को क्लीनचिट दे दी। उसके बाद उनको क्यारा भेज दिया गया। यहां भी खंड विकास अधिकारी रहने के दौरान पंकज गौतम विवादों के घेरे में रहे। प्रधान और रोजगार सेवकों से उनकी तनातनी चलती रही। कई गांव के प्रधानों ने बीडीओ पर अभद्रता और जांच के नाम पर वसूली के आरोप लगाकर धरना-प्रदर्शन किया था। कुछ प्रधानों ने सीएम पोर्टल पर भी बीडीओ के कार्य व्यवहार की शिकायत भेजी थी और उसमें पौध और कूड़ेदान खरीद समेत केंद्र और राज्य सरकार की कई योजनाओं में बड़े पैमाने पर वित्तीय अनियमितताओं के आरोप लगाए गए थे।

क्यारा बीडीओ का उन्नाव तबादला हो चुका है, जबकि बरेली को दो नए बीडीओ मिले हैं। अब 15 ब्लाकों में तीन बीडीओ हो गए हैं। अब तक मात्र दो बीडीओ से काम चलाया जा रहा था। सत्येंद्र कुमार, सीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें