फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूख हड़ताल पर बैठे नेता की हालत बिगड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। लापता पांच वर्षीय सचिन की तलाश के लिए दामोदर स्वरूप पार्क में भूख हड़ताल पर बैठे पिता एवं खुसरो सेना के नेता डोरीलाल कश्यप की हालत बिगड़ी तो दोपहर बाद उनका जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया गया। उनका बीपी लो निकला तो उन्हें दवा दी गई। भूख हड़ताल पर बैठीं सचिन की मां का भी स्वास्थ्य ज्यादा ठीक नहीं है। उधर डोरीलाल के समर्थकों ने शनिवार को भी कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसीएम प्रथम मदन कुमार को सौंपा। उन्होंने एक से 25 साल तक के तमाम लापता बच्चों की खोज करने की मांग की। एसीएम ने कहा कि पुलिस सचिन की तलाश कर रही है, जल्दी ही नतीजा निकल आएगा। उन्होंने भूख हड़ताल खत्म करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें