फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकल करते पकड़ा गया बीकॉम का छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। विवि की चल रही परीक्षाओं में सचल दल महज कागजों पर दौड़ रहा है। कॉलेजों में सीसीटीवी लगाकर परीक्षा की शुचिता का दावा कर रहे विवि की पोल गुरुवार को खुली। जब बरेली कॉलेज में बीकॉम का एक छात्र पर्ची से नकल करते हुए धरा गया। तत्काल उसके खिलाफ कार्रवाई कर उत्तर पुस्तिका से पर्ची नत्थी कर दी गई है। बता दें कि बुधवार को भी दो नकलची पकड़े जा चुके हैं।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय की परीक्षाएं शुरू हुए चार दिन हो गए, लेकिन सचल दल कागजों पर ही दौड़ रहे हैं। गुरुवार को भी केंद्रीय सचल दल ही निकला। बाकी चार सचल दल कागजों पर ही दौड़ते रहे। परीक्षा नियंत्रक का कहना है कि सचल दलों के सक्रिय होने के आदेश दिए हैं, औचक निरीक्षण में अगर सचल दल दिखाई नहीं दिए तो नियमानुसार एक्शन होगा। बताया जाता है कि महज एक केंद्र पर आए दिन नकल पर्ची पकड़ी जा रही है तो अन्य केंद्रों का हाल किसी से छिपा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें