फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलभराव से मिलेगी निजात, बनेगा एक और संपवेल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पिछले साल संजयनगर और उसके आसपास की कॉलोनियों को भीषण जलभराव का सामना करना पड़ा था। इससे राहत के लिए नगर निगम ने एक अन्य संपवेल बनाने की योजना बनाई है। इसके लिए जमीन बिल्डर उपलब्ध कराएगा और संपवेल निगम बनवाएगा।
विज्ञापन

संजयनगर, रेजीडेंसी गार्डन, सिटी हार्ट, नीलकंठ कॉलोनी और हजियापुर समेत तमाम इलाकों को पिछले साल बरसात में भारी जलभराव झेलना पड़ा था। इसको लेकर काफी बवाल भी हुआ था। हंगामा, जाम और लोगों में विवाद की नौबत भी आ गई थी। इससे राहत के लिए नगर निगम ने काम करना शुरू कर दिया है। संजयनगर में मुख्य नाले की चौड़ाई बढ़ाने का काम इन दिनों तेजी से किया जा रहा है। इसके अलावा नालों का ढलान भी सही किया जाना है। वहीं, संजयनगर के पास ही एक अन्य संपवेल बनाने की योजना भी बनाई जा रही है। मेयर उमेश गौतम के मुताबिक जमीन देने के लिए एक बिल्डर ने सहमति जताई है। वह जमीन देंगे और नगर निगम उस पर संपवेल बनाएगा। इससे आसपास के इलाके को जलभराव से राहत मिलेगी। बता दें कि जलभराव को लेकर संजयनगर और आसपास के लोग अभी से ही चिंतित होने लगे हैं। बुधवार को भी रेजीडेंसी, नीलकंठ एवं सिटी हार्ट कॉलोनी के लोगों ने मेयर से मुलाकात कर समाधान की मांग रखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें