फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉक्सिंग में खुसरो और हिंदू कॉलेज का दबदबा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय के इनडोर बॉक्सिंग रिंग पर रविवार को अंर्तमहाविद्यालयी बॉक्सिंग (पुरुष व महिला) प्रतियोगिता हुई। पहले दिन ट्रायल प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में विवि समेत आठ महाविद्यालयों के खिलाड़ी और महिला वर्ग में तीन महाविद्यालयों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ क्रीड़ा समिति के सचिव डॉ. आलोक श्रीवास्तव और जेएन मौर्या ने किया।
विज्ञापन

विभिन्न आयु वर्ग के बीच हुए मुकाबले मुरादाबाद से आए रेफरियों ने संपन्न कराए। बॉक्सिंग प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में खिलाड़ियों के बीच कांटे की टक्कर हुई, जिसमें बरेली के खुसरो कॉलेज और मुरादाबाद के हिन्दू कॉलेज के खिलाड़ियों का सर्वोत्तम प्रदर्शन रहा। महिला वर्ग में 5 खिलाड़ी और पुरुष वर्ग में 9 खिलाड़ियों का चयन किया गया। इसमें 45 से 49 किग्रा. के भार वर्ग में खुसरो कॉलेज के हरिओम, 49 से 52 किग्रा. के भार वर्ग में खुसरो के नवीन, 52 से 56 किग्रा के भार वर्ग में हिन्दू कॉलेज के हरिकशोर, 60 से 64 भार वर्ग में खुसरो के सचिन, 64 से 69 भारवर्ग में अमन, 69 से 75 भारवर्ग में खुसरो के आकाश, 75 से 81भारवर्ग में हिन्दू ॉलेज के शरद कुमार, 81 से 91 भारवर्ग में हिन्दू कॉलेज के रवि कुमार, 91 से ज्यादा भारवर्ग में खुसरो कॉलेज के दिलावर का चयन हुआ।

महिला वर्ग में यह हुईं चयनित
बॉक्सिंग प्रतियोगिता में महिला वर्ग के 45 से 48 किग्रा भार वर्ग में बरेली कॉलेज की सौम्या, 48 से 51 भारवर्ग में मुरादाबाद केडी नागर कॉलेज की कनिका चौधरी, 51 से 54 भारवर्ग में बरेली कॉलेज की दीक्षा शर्मा, 54 से 57 भारवर्ग में खुसरो कॉलेज की स्नेहा, 57 से 60 भारवर्ग में बरेली कॉलेज की अंजलि प्रजापति का चयन हुआ है। यहां मुरादाबाद से रेफरी योगेंद्र कुमार, प्रदीप कुमार, कार्तिक भटनागर, कविता गौड़ रहीं। कार्यक्रम में डॉ. हेम कुमार शर्मा, ओपी मिश्रा, कोच शैवर अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें