फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हज प्रशिक्षण कैंप की तिथि घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली।
विज्ञापन

इस बार हज यात्रा पर जाने वाले आजमीन के लिए टीकाकरण एवं हज प्रशिक्षण शिविर की तिथि घोषित कर दी गई है, जो 12 से 20 जुलाई तक जिले के विभिन्न इलाकों में अलग-अलग लगाया जाएगा।
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी जगमोहन ने बताया कि इन शिविरों में हज प्रशिक्षण के साथ ही टीकाकरण और मेडिकल प्रमाण पत्र भी प्रदान किया जाएगा। इन सभी शिविरों का समय सुबह दस बजे से रहेगा। शेड्यूल के अनुसार जिले में लगने वाले इन सात शिविरों में पहला शिविर पुराना शहर के एवाने फरहत हाल में 12 जुलाई को लगाया जाएगा। दूसरा शिविर 13 जुलाई को इस्लामिया रोड स्थित खलील हायर सेकेंड्री स्कूल में लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलाव फरीदपुर के मदरसा जहांगीरिया हुसैनिया मिर्धान में 15 जुलाई को, पुराना शहर में एजाज नगर गौटिया के एपी लॉन में 17 जुलाई को और सौदागरान स्थित मदरसा मंजरे इस्लाम में 18 जुलाई को लगाया जाएगा। इसी तरह बहेड़ी के मदरसा जामियां बशीरुल उलूम शेखूपुर में 19 जुलाई को और अंतिम शिविर बाकरगंज स्थित मदरसा जामिया नूरिया रजविया में 20 जुलाई को लगाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें