फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: रोहिंग्या और बांग्लादेशियों की तलाश में 848 लोगों की जांच, 71 संदिग्ध मिले

Thu, 29 May 2025 07:24 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में रोहिंग्या और बांग्लादेशियों की तलाश में पुलिस ने 71 और संदिग्धों को चिह्नित किया है। पुलिस इनका सत्यापन कर रही है। 
विज्ञापन
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली जिले के 29 थाना क्षेत्रों में 58 टीमों ने बुधवार को 88 स्थानों पर बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों की तलाश में चेकिंग की। इस दौरान 848 लोगों की जांच की गई। इनमें 70 संदिग्ध मिले। प्रथम दृष्टया इनके घुसपैठिया होने की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस सभी का सत्यापन करा रही है। 

विज्ञापन


सरकार के आदेश पर रोहिंग्या और बांग्लादेशी घुसपैठियों की तलाश में 15 दिन का विशेष अभियान 25 मई को शुरू किया गया था। मंगलवार को अभियान के दौरान 45 संदिग्ध मिले थे। बुधवार के अभियान में सर्वाधिक 26 संदिग्ध सीबीगंज थाना क्षेत्र और 14 भोजीपुर में मिले हैं। 

इसके अलावा कोतवाली में चार, मीरगंज में दो, सिरौली में पांच, शाही में चार, अलीगंज में चार, भमोरा में दो, फतेहगंज पूर्वी में एक, देवरनियां में तीन, शेरगढ़ में छह संदिग्धों को चिह्नत किया गया है। अब पुलिस इनका सत्यापन कराएगी। एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि बृहस्पतिवार को भी सुबह और शाम को अभियान चलाया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें