फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: संदिग्ध हालात में 75 साल के बुजुर्ग की मौत, बेटी ने भाई पर लगाया हत्या का आरोप

Sun, 19 Nov 2023 05:35 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

फरीदपुर के मोहल्ला लाइनपार मठिया में रविवार दोपहर को बुजुर्ग का शव उसके घर में पड़ा मिला। उनकी बेटी ने हत्या का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस ने ब्रेन हेमरेज से मौत की आशंका जताई है। 
विज्ञापन
मृतक के घर में खड़ी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के फरीदपुर के मोहल्ला लाइनपार मठिया निवासी राममूर्ति कश्यप (75) की रविवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उनकी बेटी ने अपने भाई और उसकी पत्नी पर हत्या का आरोप लगाया है। हालांकि, पुलिस को शरीर पर कहीं चोट का निशान नहीं मिला है। शव के पास खून बिखरा हुआ था। ब्रेन हेमरेज से मौत की आशंका जताई जा रही है। फॉरेंसिक टीम के साथ डॉग स्क्वॉड ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की।

विज्ञापन


राममूर्ति कश्यप ने दो शादियां की थीं। पहली पत्नी से उनकी दो बेटियां हैं। दूसरी पत्नी का उसके पहले पति से एक बेटा है। शादी के बाद उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया। कुछ समय बाद उनकी मौत हो गई। मां की मौत के बाद राममूर्ति का सौतेला बेटा मोहल्ले में ही अलग मकान बनवाकर रहने लगा। राममूर्ति तीनों बेटियों की शादी कर चुके थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

बेटी मुन्नी की शादी उन्होंने फरीदपुर थाना क्षेत्र के गांव बिलौआ निवासी वीरपाल के साथ की थी। बेटी मुन्नी व दामाद वीरपाल ही राममूर्ति की देखरेख करते थे। मुन्नी ने बताया कि पिता ने आठ महीने पहले मकान उसके नाम कर दिया था। इस वजह से उसका भाई नाराज रहने लगा। आरोप है कि इसी रंजिश में उसने रविवार को पिता की हत्या कर दी। वारदात के बाद से आरोपी और उसकी पत्नी फरार हैं।

शुरुआत में ईंट से सिर कुचलकर हत्या करने की बात कही गई मगर शव पर चोट के निशान नहीं मिले। हालांकि, शव खून से लथपथ था। ब्रेन हेमरेज से मौत की आशंका जताई जा रही है। फरीदपुर इंस्पेक्टर रामसेवक ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा। जरूरी हुआ तो आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें