बरेली। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय की ओर से बृस्हपतिवार को आलमपुर जाफराबाद में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इसमें निजी क्षेत्र की 27 कंपनियों ने प्रतिभाग किया। मेले में 687 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था। योग्यता के आधार पर 243 अभ्यर्थियों का चयन हुआ।
पंजीकरण के बाद अभ्यर्थियों को कंपनियों के स्टॉल पर भेजा गया। वहां कंपनियों के एचआर ने खाली पद और वेतन से संबंधी जानकारी दी। इसके बाद साक्षात्कार के माध्यम से पंजीकृत अभ्यर्थियों का चयन किया गया। चयनित अभ्यर्थियों को मेला स्थल पर ही नियुक्ति पत्र भी वितरित किए गए। जिला सेवायोजन अधिकारी मदनपाल ने बताया कि विधानसभा स्तर पर रोजगार मेलों का आयोजन किया जा रहा है। साथ ही, अभ्यर्थियों का सेवायोजन संगम पोर्टल पर पंजीकरण कराया जा रहा है, ताकि उन्हें निजी कंपनियों में रोजगार के अवसर मिल सकें।