गर्मियों के इस सीजन रेलवे बरेली होकर 68 से ज्यादा विशेष ट्रेनों का संचालन कर रहा है। इसके बाद भी नियमित ट्रेनों पर यात्रियों का दबाव कम नहीं हो रहा। कई विशेष ट्रेनों में भी कन्फर्म टिकट नहीं मिल रहा।
रेलवे यात्रियों को 60 दिन पहले तक टिकट बुक कराने की सुविधा देता है। छुट्टियों के सीजन में यात्रियों की संख्या बढ़ जाती है। 200 नियमित के साथ इस बार बरेली होकर देश के कोने-कोने के लिए रिकॉर्ड 68 विशेष गाड़ियां भी हैं।
इसके अलावा छह विशेष गाड़ियों के फेरों को विस्तार दिया गया है। ज्यादातर नियमित गाड़ियों में नो रूम होने के बाद टिकट बुकिंग ही बंद कर दी गई है। विशेष गाड़ियों की सीटें भी टिकट बुकिंग खुलते ही फुल हो रही हैं।
गर्मियों के सीजन में एसी श्रेणी के टिकटों की ज्यादा मांग है। ज्यादातर नियमित ट्रेनों में एसी श्रेणी में नो रूम होने के बाद टिकट बुकिंग बंद हो गई है। विशेष गाड़ियों में भी एसी श्रेणी में कन्फर्म टिकट नहीं मिल रहा। संवाद