फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मंडल में जीरो पॉवर्टी अभियान के 67 हजार सदस्य आयुष्मान कार्ड से वंचित

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जीरो पॉवर्टी अभियान के तहत गरीबों को आयुष्मान योजना में जोड़ने की पहल बरेली मंडल में धीमी रफ्तार से चल रही है। बरेली, बदायूं, शाहजहांपुर, पीलीभीत में चिह्नित 21,257 परिवारों में से अब तक 5,872 परिवारों के सदस्यों का ही आयुष्मान कार्ड बना है। उपलब्धि 27.6 फीसदी पर टिकी है।
विज्ञापन

जिला स्वास्थ्य समिति की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले माह तक बरेली में 7,333 लक्षित परिवारों में से 3,328 परिवारों के ही कार्ड बने, उपलब्धि 45.4 फीसदी है। बदायूं में 7,436 परिवारों में से 1,278 के कार्ड बने हैं, उपलब्धि 17.2 फीसदी है। शाहजहांपुर में 3,691 परिवारों में से 665 के कार्ड बने हैं और उपलब्धि 18 फीसदी है। पीलीभीत में 2,797 परिवारों में से 601 के कार्ड बने हैं। यहां 21.5 फीसदी की उपलब्धि दर्ज हुई है।
यह स्थिति परिवार की है। सदस्यों की संख्या देखें तो चारों जिलों में जीरो पॉवर्टी अभियान के 83,623 सदस्यों में 16,236 के ही कार्ड बने हैं। रिपोर्ट के तहत लक्षित समूह में से 67,387 सदस्य अभी भी कार्ड बनने का इंतजार कर रहे हैं। बरेली में 18,004, बदायूं में 27,002, शाहजहांपुर में 12,864 और पीलीभीत में 9,517 सदस्य अभी शेष हैं। सबसे ज्यादा 27 हजार से अधिक सदस्य बदायूं में कार्ड से वंचित हैं।
विज्ञापन


बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड बनाने में बरेली की स्थिति बेहतर
मंडल में 70 वर्ष या उससे अधिक उम्र के बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड बनाने में प्रदर्शन बेहतर है। फैमिली आईडी के तीन अक्तूबर तक के आंकड़ों के मुताबिक, मंडल में 1,50,266 बुजुर्गों के कार्ड बनाने का लक्ष्य था। इसके सापेक्ष 59,307 कार्ड बन चुके हैं। बरेली 48 फीसदी उपलब्धि के साथ मंडल में पहले स्थान पर है। पीलीभीत में 38, शाहजहांपुर में 37 और बदायूं में 33 प्रतिशत कार्ड बने हैं।

आशा और आंगनबाड़ी को आयुष्मान बनाने की रिपोर्ट
आशा कार्यकर्ता की श्रेणी में बदायूं 62 फीसदी परिवार और 54 फीसदी सदस्य उपलब्धि के साथ मंडल में आगे है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के कार्ड बनाने में पीलीभीत ने बाजी मारी है। यहां कार्यकर्ता श्रेणी में 68 फीसदी परिवार और 64 फीसदी सदस्य और सहायिका श्रेणी में 66 फीसदी परिवार और 66 फीसदी सदस्य भी योजना के तहत संंबद्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें