फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: खाद्य निरीक्षक बनकर वसूली करने वाले गिरोह का सरगना है सुनीत

विज्ञापन
विज्ञापन
आंवला। वर्दी का रौब, गाड़ी पर पीसीएस का स्टीकर लगाकर कस्बों और तहसीलों में घूमकर व्यापारियों से वसूली करने वाले गिरोह का सरगना सुनीत है। पुलिस की पूछताछ में यह बात सामने आई है। वह गिरोह के सदस्यों के साथ कभी खाद्य निरीक्षक तो कभी पुलिस अफसर बनकर ठगी करता था। पुलिस ने गिरोह का पर्दाफाश करते हुए आरोपियों को बुधवार को न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया। वहां से तीन को जेल भेज दिया, जबकि 75 वर्षीय सेवानिवृत्त अधिकारी राजीव उपाध्याय को सबूत के अभाव में नोटिस पर छोड़ दिया गया। पुलिस ने दो हजार रुपये, तीन फोन, दो आधार कार्ड और कार भी जब्त की है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, मंगलवार को कस्बा निवासी मिठाई विक्रेता अजय कुमार गुप्ता की रामनगर स्थित दुकान पर सफेद कार आकर रुकी। कार के आगे-पीछे पीसीएस का स्टीकर, ऊपर हूटर और सायरन लगा था। कार से उतरे चारों शख्स खुद को खाद्य निरीक्षक बताने लगे। मिलावटी मिठाई की शिकायत पर सैंपल लेने की धमकी दी, फिर दस हजार रुपये की मांग की। डर के मारे दुकानदार ने दो हजार रुपये थमा दिए, लेकिन शक की एक चिंगारी ने पूरे खेल को बेनकाब कर दिया। दुकानदार ने राहगीरों की मदद से चारों को वाहन सहित दबोच लिया।

तीन आरोपियों में दो बरेली ओर एक भमोरा का
जेल भेजे गए आरोपियों में भमोरा के गांव झिंझरी निवासी मुकेश यादव, बरेली के सुभाषनगर की बीडीए कॉलोनी निवासी सुनीत कुमार, सुभाषनगर के गणेशनगर निवासी रजनेश शामिल हैं। मुकेश पर पहले से आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर के मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

राजीव के नाम का लाभ उठाकर करते थे वसूली

पुलिस पूछताछ में पता चला कि सरगना सुनीत कुमार उपाध्याय की साजिश पर गिरोह अलग-अलग तहसीलों में कभी खाद्य अधिकारी, कभी कोई और अफसर बनकर उगाही करता था। कई बार तो पुलिस की वर्दी पहनकर ही लोगों को ठगा। गिरोह की ताकत सेवानिवृत्त अधिकारी 75 साल का राजीव उपाध्याय था। दशकों का प्रशासनिक अनुभव और अफसरी अंदाज। आम व्यापारी उसे देखते ही अधिकारी मान लेते थे। बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष रमाकांत तिवारी के अनुसार, राजीव 2014 में आंवला में तहसीलदार, फिर न्यायिक तहसीलदार, मथुरा और कानपुर में एसडीएम और मिर्जापुर से एडीएम पद से रिटायर हुआ है।
विज्ञापन





राजीव के पास से कोई बरामदगी नहीं हुई है, इसलिए उसे नोटिस पर छोड़ा गया है। अब उसके खिलाफ साक्ष्य संकलन किया जा रहा है। - हेमंत उपाध्याय, सीओ, आंवला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें