फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: ऑपरेटर की नौकरी दिलाने का झांसा दे 6.36 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
क्याेलड़िया। शिक्षा विभाग में ऑपरेटर की नौकरी दिलाने के नाम पर युवक के साथ धोखाधड़ी कर 6.36 लाख की ठगी कर फर्जी नियुक्ति पत्र दे दिया गया, जब युवक जॉइनिंग के लिए विभाग के कार्यालय पहुंचा तो अधिकारियों ने उसे फर्जी करार दे दिया। मामले में एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने अब चार साल पुराने मामले में सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव नवादा इमामाबाद के लोकेश कुमार ने बताया कि 25 जून 2020 को जनपद पीलीभीत के गांव खरगपुर के हरस्वरूप से क्योलड़िया मे मुलाकात हुई। हरस्वरूप ने उन्हें शिक्षा विभाग में ऑपरेटर की नौकरी दिलाने का झांसा दिया। कुछ समय बाद हरस्वरूप लोकेश को अपने साथ लखनऊ के मकान संख्या 114, प्रेम नगर में यश चौधरी के नाम से युवक को मिलाकर नौकरी दिलाने का विश्वास दिलाया। दोनों ठगों ने रुपये की मांग की।
घर आने के बाद युवक ने 6,36,460 रुपये ठगों को दे दिए। ठगो ने युवक के भाई को नियुक्ति प्रमाण पत्र दे दिया। युवक नियुक्ति प्रमाण पत्र लेकर ऑफिस पहुंचा तो अधिकारियों ने नियुक्ति प्रमाण पत्र फर्जी करार दे दिया। मामले की जानकारी मिलते ही युवक के होश उड़ गए। इस बीच ठगों ने कहा कि नियुक्ति प्रमाण पत्र में कुछ गलती रह गई है। दोबारा से सुधार करवाकर दे दिया जाएगा। उसके बाद भी ये लेट लगाते रहे, फिर फर्जी नियुक्ति प्रमाण पत्र युवक के भाई के ई-मेल पर भिजवा दिया।
विज्ञापन

युवक अपने पिता के साथ ठगों से मिलकर अपने रुपये वापस मांगे तो ठगों ने रुपये देने से साफ मना कर दिया। युवक ने इस मामले में हर स्वरूप निवासी निया खरगापुर बीसलपुर पीलीभीत, यश चौधरी निवासी प्रेमनगर मेरठ, सोनिया, रजनीश, आशुतोष निवासी क्योलड़िया, दिनेश निवासी व संतोष गुप्ता निवासी बरेली के खिलाफ एसएपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। एसएसपी के आदेश पर पर पुलिस ने सातों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें