बरेली में त्योहारों पर मिलावटी और घटिया खाद्य सामग्री की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की ओर से चल रहे सर्वे में शुक्रवार को विभिन्न इलाकों में संदिग्ध प्रतीत हुई 617 किलो मिठाई नष्ट कराई गई। वहीं, 219 किलो खाद्य पदार्थ सीज किए हैं।
विज्ञापन
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अक्षय गोयल के मुताबिक, बिशारतगंज के प्रतिष्ठानों से 40 किलो बर्फी, 10 किलो मिल्क केक, 40 लीटर दूध नष्ट कराया गया। सेटेलाइट बस स्टैंड पर लावारिस रखी करीब 646.4 किलो सोनपापड़ी, पनीर, लौज, हरी मटर, खोया को जब्त किया गया।
इसमें से घटिया प्रतीत हुई सामग्री को तत्काल नष्ट कराया गया। इसके अलावा देहात और शहर के अन्य इलाकों से भी 13 खाद्य पदार्थों के नमूने भरे गए। इन्हें जांच के लिए झांसी की खाद्य प्रयोगशाला भेजा गया। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।