फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: एशिया मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में अर्चना राजपूत का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
जवाहरलाल स्पोर्ट्स स्टेडियम, चेन्नई में प्रतियोगिता का होगा आयोजन
विज्ञापन


बरेली। जवाहरलाल स्पोर्ट्स स्टेडियम, चेन्नई में पांच से नौ नवंबर तक होने वाली एशिया मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए राजकीय हाईस्कूल बढ़ेपुरा, नवाबगंज की प्रधानाचार्य अर्चना राजपूत का चयन हुआ है। बंगलूरू में आयोजित राष्ट्रीय मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन के आधार पर उनका इस प्रतियोगिता के लिए चुनाव हुआ।
उन्हें 55+ आयु वर्ग की महिला एथलीट के रूप में भारतीय टीम में स्थान मिला है। आगामी प्रतियोगिता में वह भाला फेंक, लंबी कूद, ऊंची कूद और 300 मीटर बाधा दौड़ में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अर्चना राजपूत पिछले पांच वर्षों में लगभग दस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग ले चुकी हैं, इनमें एथलेटिक्स के साथ-साथ बैडमिंटन की स्पर्धाएं भी शामिल हैं। वह उत्तर प्रदेश की एकमात्र महिला शिक्षक हैं, जिन्हें राष्ट्रपति की ओर से सेवा योजना राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें