फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल कुंभ: सिस्टम से हताश नॉर्थ सिटी वालों ने खुद उठाया बच्चों को खेलों से जोड़ने का बीड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सरकारी सिस्टम से तो कोई मदद मिल नहीं रही, बच्चों और युवाओं को ऑनलाइन गेम्स की दुनिया से निकालकर खेलों की दुनिया में लाने के लिए नॉर्थ सिटी वालों ने खुद ही कमर कसी। एक पखवाड़े के खेल कुंभ की योजना बनाकर सिर्फ बच्चों को ही नहीं बड़ों को भी उससे जोड़ा। इस बीच जमकर हुई प्रतिस्पर्धा ने बच्चों-बुजुर्गों दोनों में खेलों में दिलचस्पी जगा दी। सोमवार की शाम सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ खेल कुंभ का समापन हुआ। समापन कार्यक्रम में भी बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दीं।
विज्ञापन

नॉर्थ सिटी एक्सटेंशन के स्पोर्ट्स क्लब की ओर से आयोजित इस कुंभ में कई खेल प्रतियोगिताएं हुईं। समापन कार्यक्रम में क्लब के संरक्षक डॉ. विकास वर्मा और मृदुल बत्रा ने कहा कि हम जिस समाज में रहते हैं, उसमें शामिल लोगों को एक स्थान पर लाने और फिजिकली फिट रहने के लिए जागरूक करने का प्रयास खेल कुंभ के जरिया किया गया था। एक मकसद यह भी था कि सब एक दूसरे से परिचित हों और मोबाइल की दुनिया से खोए रहने वाले बच्चे बाहर निकलकर असली मैदान में आएं। बड़े लोग जो अपने बचपन को बहुत पीछे छोड़ आए हैं, वह उसकी यादें दोबारा ताजा कर लुत्फ उठा सकें। क्लब के अध्यक्ष देवेंद्र चौहान ने बताया कि खेल कुंभ में रेस, स्पून रेस, बोरा रेस, म्यूजिकल चेयर, खो खो, रस्साकशी, स्लो साइकिलिंग रेस, स्टेपल चेज़ रेस, फ्रॉग रेस और बैडमिंटन आदि का हर आयु वर्ग की विभिन्न श्रेणियों में हुई। युवकों में अभिनव अव्वल रहे। लड़कियों में सिया, पुरुषों में विपिन दुबे और युगल मैच में विकल्प और सोमिल विजयी रहे।
मिश्रित युगल में रवि सविता और बीना जीते। बच्चों में अंजलि और अंकुर विजेता रहे। अभिषेक दास मैन ऑफ द टूर्नामेंट, गौतम दुआ प्रॉमिसिंग प्लेयर रहे। बेस्ट सर्विस का खिताब पारस को, बेस्ट पिक का खिताब डॉ. विकास और बेस्ट स्मैशर का खिताब उत्कर्ष को मिला। पूरी कॉलोनी से हर वर्ग के करीब 170 खिलाड़ी शामिल हुए। इस अवसर पर एक निशुल्क रक्त जांच शिविर भी लगाया गया जिसमें 100 जांचे निशुल्क की गई। खेल कुंभ के आयोजन में देवेंद्र चौहान, रवि सविता, विक्की मेहंदीरत्ता, समीर, सौरभ, अभिषेक कौशल, गौतम दुआ, अभिषेक दास, श्रीमती रीना सिंह, दीपिका दुबे, सोनल, डॉ. सुमन वर्मा, आशा मेहंदीरत्ता, रीना वर्मा का सक्रिय सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें