फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब जूनियर गर्ल्स में चिक्कर इंटरनेशनल को खिताब

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रोटरी क्लब ऑफ बरेली साउथ की ओर से स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित बैडमिंटन प्रतियोगिता में शानदार मुकाबले देखने को मिले। सब जूनियर गर्ल्स के फाइनल में चिक्कर इंटरनेशनल ने जीआरएम को हराया। जूनियर गर्ल्स में केवी इफको और चिक्कर इंटरनेशनल की टीमों ने जीत दर्ज करते हुए फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन

सीनियर गर्ल्स ग्रुप में पद्मावती एकेडमी ने फाइनल में प्रवेश किया। सब जूनियर ब्वॉयज में शुक्रवार को माधव राव सिंधिया और सेंट फ्रांसिस के बीच मुकाबला होगा। जूनियर ब्वॉयज में सेंट फ्रांसिस और केवी, माधव राव सिंधिया और जीआरएम के बीच सेमीफाइनल मुकाबले होंगे। सीनियर ब्वॉयज के मुकाबले भी खेले जाएंगे। इससे पहले प्रतियोगिता का उद्घाटन पूर्व मेयर डॉ. आईएस तोेमर, आरएसओ विजय कुमार ने किया। क्लब के अध्यक्ष नीरज अग्रवाल ने बताया कि प्रतियोगिता में 50 स्कूलों के 250 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। इस दौरान मनोज खंडेलवाल, विमल मेहरोत्रा, टीएन अग्रवाल, वेद प्रकाश, हरीश मलिक, आशीष मेहरोत्रा, अनुपम कपूर, रति गुप्ता संदीप मेहरा आदि मौजूद रहे।

लॉन टेनिस टूर्नामेंट आज से
बरेली। बरेली लॉन टेनिस एसोसिएशन की तरफ से जूनियर स्टेट चैंपियनशिप शुक्रवार से शुरू हो रही है। इसमें मुरादाबाद, प्रयागराज, गाजियाबाद, लखनऊ आदि शहरों के भी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। टूर्नामेंट में अंडर- 6, 8, 10, 12, 14, 16 वर्ष के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें