फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में जगह-जगह हुआ खिचड़ी भोज

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। मकर संक्रांति पर शहर में विभिन्न धार्मिक, राजनीतिक और सामाजिक संस्थाओं की ओर खिचड़ी भोज का आयोजन हुआ। जिला कांग्र्रेस कमेटी की ओर से सर्किट हाउस चौराहा पर खिचड़ी भोज आयोजित किया। जिलाध्यक्ष रामदेव पांडे ने सहभोज से आत्मीयता बढ़ने की बात कही। यहां उप्र कांग्रेस कमेटी के सचिव प्रेम प्रकाश अग्रवाल, पूर्व विधायक नरेंद्र पाल सिंह, स्पप्निल शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

सरस्वती विद्या मंदिर ब्रजलोक में यज्ञ पूजन के साथ खिचड़ी भोज आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि शहर विधायक डॉ. अरुण कुमार और बहोरन लाल मौर्य रहे। आयोजन में लॉयन्स क्लब के सचिन अग्रवाल, संजीव अग्रवाल, संजय अग्रवाल, राकेश अग्रवाल का सहयोग रहा। हरी भरी टहल कमेटी की ओर से गांधी उद्यान में खिचड़ी वितरण हुआ। साथ ही, चाय और गजक भी वितरित हुआ। जानकारी अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल ने दी। जिला माहेश्वरी सभा की ओर से प्रेमनगर में खिचड़ी भोज हुआ। शुभारंभ जिलाध्यक्ष शिव कुमार माहेश्वरी एवं जिला महामंत्री अजय माहेश्वरी ने किया। मैथिल ब्राह्मण सभा की ओर से बाबा अलखनाथ मंदिर परिसर में खिचड़ी भोज हुआ। आयोजन की जानकारी महासचिव ओपी वर्मा ने दी।

कैनविज़ ग्रुप ने मनाई मकर संक्रांति
डीडीपुरम स्थित कार्यालय में कैनविज़ ग्रुप प्रबंधन, स्टाफ , लीडर और डिस्ट्रीब्यूटर ने मकर संक्रांति मनाई। कैनविज़ ग्रुप के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक कन्हैया गुलाटी ने मकर संक्रांति के अवसर पर शहरवासियों के लिए खुशी, उमंग, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। कार्यालय में पूजन के बाद खिचड़ी भोज का आयोजन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें