फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु के उदय होते ही खत्म होगी मंगल कार्यों की बाधा

विज्ञापन
विज्ञापन
 पिछले माह देवोत्थान के बाद भी गुरु अस्त थे, जिसकी वजह से शुभ कार्यों पर अंकुश लगा है। 8 दिसंबर (शनिवार) को गुरु के उदय होते ही मंगल कार्य शुरू हो जाएंगे, लेकिन इस बार 8 दिन का समय ही जातकों को मंगल कार्य संपन्न करने के लिए मिलेगा। क्योंकि उसके बाद ‘खरमास’ लगने से मकर संक्रांति तक कोई भी मंगल कार्य संपन्न नहीं किए जा सकेंगे। उदय हुए गुरु महज तीन वैवाहिक लग्न ही प्रदान कर रहे हैं।
विज्ञापन

ज्योतिषाचार्य अनुराग शंखधार के मुताबिक गुरु कार्तिक शुक्ल षष्ठी तिथि 13 नवंबर को अस्त हुए थे, जो अब मार्ग शीर्ष शुक्ल प्रतिपदा 8 दिसंबर को सुबह 7.20 बजे उदय होंगे। बताया कि वैदिक ज्योतिष में गुरु ‘बृहस्पति’ को ज्ञान, विवेक, आत्मसंतोष, तरक्की, प्रगति, वैवाहिक कार्य का प्रतिनिधि ग्रह माना गया है। वहीं गुरु समस्त शुभ कार्यों के भी प्रतिनिधि ग्रह हैं। इसलिए जब भी किसी शुभ कार्य को करने की बात आती है तो गुरु के उदय और अस्त का विचार किया जाता है। गुरु इस समय वृश्चिक राशि में गोचर कर रहे हैं, इसलिए वृश्चिक राशि के साथ-साथ गुरु की अपनी राशि धनु और मीन वालों के जीवन में भी तरक्की की अपार संभावनाएं खुलने वाली हैं। ज्योतिषाचार्य के मुताबिक इस बार महज तीन वैवाहिक लग्न 10, 11 और 15 दिसंबर ही हैं।


7 दिनों तक सिर्फ बजेगी शहनाई
गुरू के उदय होने का बेसब्री से इंतजाकर रहे भावी वर-वधू और उनके परिजनों का इंतजार भी खत्म होगा। जानकारों की मानें तो शहर के दो सौ बैंक्वेट हॉल, करीब 50 से ज्यादा होटल और टेंट हाउसेज सब शुभ तारीखों पर बुक हैं। जिसकी वजह से सात दिन शहनाई से शहर गूंजेगा। बैंक्वेट हाल एसोसिएशन के महामंत्री अतीत गुप्ता के मुताबिक सात दिनों में करीब 8 सौ से अधिक शादियां होंगी। शुभ दिनों में शहर के सभी बैंक्वेट, मैरिज, टेंट हाउस पहले ही बुक हो चुके हैं। अगर कोई अब बैंड, बाजा, बग्घी, कैटर्स, लाइटिंग अथवा अन्य सुविधाओं की मांग करेगा तो शायद ही उसे सफलता मिल सके।
विज्ञापन


जनवरी फरवरी में शिफ्ट हुई तिथि
ज्योतिषाचार्य पं. नीरज शर्मा ने बताया कि नवंबर और दिसंबर में वैवाहिक लग्न कम होने से कई लोगों ने तिथियों को जनवरी और फरवरी में शिफ्ट करा लिया है। जिसकी वजह पहले से बुक हो चुकी सुविधाएं हैं। अच्छी खासी रकम की डिमांड होने की वजह से लोगों ने आगे की शुभ लग्न पर वैवाहिक आयोजन का निर्णय लिया है। बताया कि शादियोें की अधिकता की वजह से फेरे व मुख्य रस्में वह खुद ही अदा कराएंगे लेकिन अन्य रस्मों के लिए दूसरे पंडितों का सहारा लेंगे। शहर की शादियों में अबकी बार देहात क्षेत्र के भी पंडितों को मदद के लिए बुलाना पड़ रहा है।
विज्ञापन


राशियों पर प्रभाव
मेष - तरक्की, संकटों से मुक्ति, स्वास्थ्य व आर्थिक लाभ, यात्रा के योग।
वृष - भौतिक सुखों की प्राप्ति, दांपत्य जीवन सुखमय, संपत्ति का योग।
मिथुन - ज्ञान, बुद्धि में वृद्धि, संकटों से छुटकारा, वाहन सुख मिलेगा।
कर्क - मानसिक सुख, संतोष, कर्ज मुक्ति, पैतृक संपत्ति की प्राप्ति होगी।
सिंह - नौकरी में तरक्की, स्थान परिवर्तन, परीक्षा में सफलता की संभावना।
कन्या - निर्णय क्षमता बढ़ेगी, दांपत्य जीवन में मधुरता, धन लाभ होगा।
तुला - आकर्षण प्रभाव में वृद्धि, अचानक धन आवक, निवेश से लाभ।
वृश्चिक - रुकेकार्य पूरे होंगे, आर्थिक तरक्की, भूमी खरीदेंगे, बाधा मुक्ति।
धनु - नौकरी में तरक्की, संतान सुख, आध्यात्मिक रुचि व धनागम होगा।
मकर - वाहन सुख, यात्राएं होंगी, संपत्ति में वृद्धि और रूकावटें दूर होंगी।
कुंभ - धन आने का मार्ग खुलेगा, संपत्ति बढ़ेगी और आभूषण खरीदेंगे।
मीन - संकटों से मुक्ति, सेहत में सुधार, संतान के कार्यों में तरक्की होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें