फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद क्रासिंग खुलवाने के लिए केंद्रीय मंत्री के घर धरना

Sun, 01 Jul 2018 12:46 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
संतोष गंगवार
विज्ञापन
एनई रेलवे ने देवरनिया-कठर्रा के बीच बिचपुरी टहा कासमपुर स्थित रेलवे क्रासिंग 15सी पिछले साल दिसंबर में बंद कर दिया। इसे खुलवाने की मांग को लेकर आसपास के गांवों के लोग उसी समय से केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार के यहां चक्कर काट रहे है। अब तक समाधान नहीं हुआ तो शनिवार को वे भारत सेवा ट्रस्ट परिसर में धरने पर बैठ गए। उनका कहना है कि क्रासिंग नहीं खुली तो वे लोग लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करेंगे।
विज्ञापन

धरने पर बैठे ग्रामीणों ने बताया कि नैनीताल रोड स्थित गांव बिचपुरी की क्रासिंग से गुजरने वाली रोड नवाबगंज तक जाती है। छह महीने पहले रेलवे ने इसे बंद करके, दो किलोमीटर आगे कठर्रा क्रासिंग से जोड़ दिया। अब उन्हें अपने खेतों तक पहुंचने के लिए काफी चक्कर काटना होता है। इसकी वजह से काफी दिक्कतें हो रही हैं। लोगों ने पुराने प्रार्थना पत्र दिखाते हुए कहा कि क्रासिंग बंद होने के बाद से अब तक केंद्रीय मंत्री के यहां दर्जनों चक्कर लगा चुके हैं। मंत्री हर बार रेलवे अफसरों से बात करते हैं और आश्वासन दे देते हैं लेकिन समाधान अब तक नहीं हुआ। रेलवे मंत्री को भी चिट्ठी लिखी लेकिन सब व्यर्थ गया। आज संतोषजनक जवाब न मिलने तक यहीं धरना देंगे। धरने पर बैठे ग्रामीणों को अंदर बुलाकर केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने बात की और उनकी समस्या से डीएम और डीआरएम इज्जतनगर को अवगत कराया। करीब दो घंटे तक चले धरने में अमित, डॉ. विजय गंगवार, छदम्मीलाल, जयप्रकाश समेत काफी लोग मौजूद थे।

कई गांव के लोगों की बढ़ी मुश्किल
ग्रामीणों के मुताबिक क्रासिंग बंद होने से नवाबगंज, बरौड़, कुंडरा कोठी, कासिमपुर, देवरनिया समेत करीब 15 गांव के लोग परेशान हैं। यह रास्ता स्कूल जाने वाली छात्राओं के लिए असुरक्षित है। परीक्षा के दौरान कई छात्राओं से छेड़छाड़ की घटना हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें