फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद व्यापारी ने गोली मारकर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
महेवागंज (लखीमपुर खीरी)।
विज्ञापन

शहर से सटी सरदार नगर कॉलोनी निवासी फर्टिलाइजर व्यवसायी 43 वर्षीय परमिंदर सिंह ने शनिवार को घर में ही लाइसेंसी रिवाल्वर से कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना के वक्त पत्नी और बच्चे स्कूल गए हुए थे। पड़ोसी महिला ने गोली की आवाज सुनी। उसी से घरवालों को हादसे की जानकारी हुई।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के मोहल्ला सरदार नगर कॉलोनी निवासी परमिंदर सिंह की महेवागंज और सुंदरवल में दशमेश फर्टिलाइजर के नाम से फर्म है। शनिवार की दोपहर परमिंदर की घर पर ही गोली लगने से मौत हो गई। घटना के वक्त पत्नी निशा और बेटी ट्विंकल स्कूल गई थीं। पड़ोस में छोटे भाई रुपिंदर का परिवार रहता है। पिता की मौत के बाद से बुजुर्ग मां छोटे बेटे रुपिंदर के साथ ही रहती है। घटना के वक्त रुपिंदर महेवागंज स्थित फर्टिलाइजर की दुकान पर था, जबकि मां सरजीत कौर और रुपिंदर का परिवार अपने घर पर ही मौजूद था। शनिवार दोपहर गोली चलने की आवाज घरवालों को पड़ोसी महिला से पता लगी। घर के लोग जब मौके पर पहुंचे तो स्टोर रूम में परमिंदर का लहूलुहान शव पड़ा देख चीख पुकार मच गई। समीप ही उसकी लाइसेंसी रिवाल्वर पड़ी मिली। कनपटी से खून की धार निकल रही थी। सुसाइड की बात पता लगते ही मोहल्ले और नाते रिश्तेदार का जमावड़ा लग गया। उधर, सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। मौका मुआयना कर पुलिस ने रिवाल्वर को कब्जे में लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घर वाले सुसाइड का कारण स्पष्ट नहीं बता पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें