फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: हाईटेंशन लाइन से निकली चिंगारी से खेतों में लगी भीषण आग, 60 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख

Sat, 18 Apr 2026 05:55 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, हाफिजगंज (बरेली)

सार

बरेली जिले में गर्मी बढ़ने के साथ आग लगने की घटनाएं भी बढ़ गई हैं। हाफिजगंज इलाके में शनिवार दोपहर हाईटेंशन लाइन से निकली चिंगारी से खेतों में आग लग गई, जिससे 60 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। उधर, फतेहगंज पश्चिमी इलाके में हाईवे पर चलती कार में आग लग गई। कार में सवार परिवार बाल-बाल बच गया।  
विज्ञापन
आग से गेहूं की फसल जलकर हुई राख - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के हाफिजगंज क्षेत्र में हाई टेंशन लाइन से निकली चिंगारी के कारण किसानों की 60 बीघा गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख हो गई। इस घटना से किसान सद्दाम, चरन सिंह और गंगाशील को भारी नुकसान हुआ है। आग लगने से आसपास के ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई।

विज्ञापन


आग 132 केवीए विद्युत केंद्र के पास खेतों के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से निकली चिंगारी से लगी बताई जा रही है। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और तेज हवा के कारण तेजी से फैलती चली गई। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि, तब तक किसानों को भारी नुकसान हो चुका था।

मुआवजे की मांग
किसानों का कहना है कि आग शॉर्ट सर्किट से गिरी चिंगारी के कारण लगी। आग लगने से सद्दाम, चरन सिंह और गंगाशील की 60 बीघा गेहूं की फसल पूरी तरह जल गई। ग्रामीणों ने आग की तेज लपटों को देखकर तुरंत बचाव कार्य शुरू किया था। लेकिन हवा के कारण आग पर नियंत्रण पाना मुश्किल हो गया। प्रभावित किसानों ने अब प्रशासन से इस भारी नुकसान के लिए तत्काल उचित मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन


Trending Videos
विज्ञापन

कार में लगी आग - फोटो : संवाद
हाईवे पर चलती कार में लगी आग 
फतेहगंज पश्चिमी इलाके में शनिवार दोपहर नेशनल हाईवे पर एक कार में अचानक आग लग गई, जिसमें बैठा परिवार बाल-बाल बच गया। जानकारी के अनुसार संभल के सिरसी निवासी नदीम असगर अपनी पत्नी चांदवी व एक साल के बेटे को लेकर सेंथल में शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। जब नदीम असगर कार लेकर पिपरिया मोड़ पर पहुंचे तो उसकी कार में अचानक आग लग गई। धुआं निकलता देख नदीम ने कार सड़क किनारे रोकी और आनन-फानन खिड़की खोलकर पत्नी-बच्चे को उतार लिया। 

कार में लगी आग देखकर आसपास खेतों में काम कर रहे लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और किसी तरह डिग्गी खोलकर सामान बाहर निकाला, तब तक आग बहुत तेजी से भड़क गई थी। सूचना पर फायर ब्रिगेड व फतेहगंज पश्चिमी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आग बुझाई लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल गई थी। थानाध्यक्ष फतेहगंज पश्चिमी प्रयागराज सिंह ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। कार में बैठा परिवार पूरी तरह सुरक्षित है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें