फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतगणना से पहले ही संक्रमित हो रहे अधिकारी और कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन की मतगणना शुरू होने से पहले ही छह आरओ और 35 एआरओ सहित कई कर्मचारी संक्रमित हो गए हैं। नतीजतन कई केंद्रों पर ड्यूटी बदली जा रही हैं। एडीएम (प्रशासन) वीके सिंह ने बताया कि कोविड संक्रमण के दृष्टिगत पूर्व में तैनात निर्वाचन अधिकारियों के सहयोग के लिए अतिरिक्त आरओ की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन

जिले के 15 विकास खंडों में रविवार सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होनी है। शुक्रवार को संजय कम्युनिटी हाल में 2700 मतगणनाकर्मियों और पर्यवेक्षकों को तीन पालियों में एडीएम (वित्त एवं राजस्व) मनोज पांडेय, जीआईसी के प्रधानाचार्य डॉ. अवनीश कुमार यादव ने प्रशिक्षण दिया। इस दौरान अनुपस्थित कर्मचारियों की जानकारी ली गई तो कई के कोरोना संक्रमित होने का पता चला। अब उनके स्थान पर दूसरे कर्मियों की ड्यूटी लगाई जा रही है। इधर, 15 निर्वाचन अधिकारियों में से आठ और 144 सहायक निर्वाचन अधिकारियों में 35 संक्रमित हो गए हैं। इनके स्थान पर भी दूसरे अधिकारियों को लगाया जा रहा है। शनिवार को अंतिम प्रशिक्षण होगा। संक्रमित कर्मचारियों की संख्या अभी और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।
बिना वैध कारण ड्यूटी पर न आने वालों को डीएम ने दी चेतावनी
बरेली। जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम नितीश कुमार ने कहा है कि मतगणना प्रक्रिया पूर्ण कराने का उत्तरदायित्व दोनों ही निर्वाचन अधिकारियों (पूर्व व वर्तमान आरओ) का होगा। निर्वाचन अधिकारी एवं सहायक निर्वाचन अधिकारियों द्वारा निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य में शिथिलता बरते जाने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि संज्ञान में आया है कि विकास खंडों में तैनात सहायक निर्वाचन अधिकारियों द्वारा बिना किसी वैध कारण के ड्यूटी नहीं की जा रही है। उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराते हुए कठोर कार्रवाई करने की संस्तुति राज्य निर्वाचन आयोग को की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन

मतगणना में कोविड प्रोटोकाल का कड़ाई से हो पालन
बरेली। जिला मजिस्ट्रेट नितीश कुमार ने कहा कि शुक्रवार रात आठ बजे से मंगलवार सुबह सात बजे तक कर्फ्यू रहेगा इस बीच दो मई (रविवार) को पंचायत चुनाव में मतगणना का कार्य कोविड के निर्धारित प्रोटोकाल का पालन करते हुए किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आदेशों के साथ ही कोविड प्रोटोकाल का कड़ाई से अनुपालन कराया जाए। ब्यूरो
विज्ञापन

मतगणना के लिए शासन की गाइडलाइन
- प्रत्याशी और एजेंट मतगणना शुरू होने से 48 घंटे पहले आरटीपीसीआर या एंटीजन टेस्ट में निगेटिव होने चाहिए।
- प्रत्येक मतगणना केंद्र पर मेडिकल हेल्थ डेस्क हो, जहां दवाइयों के साथ डॉक्टर उपलब्ध रहें।
- मतगणना केंद्र के बाहर प्रत्याशियों के समर्थकों की भीड़ नहीं होनी चाहिए।
- मतगणना कक्ष में सामाजिक दूरी का पालन हो, खिड़कियां खुली रहें और एग्जास्ट पंखे चालू रहें।
- मतगणना शुरू होने से पहले और पाली बदलते समय सैनिटाइजेशन कराया जाए।
- मतपेटिकाओं एवं स्टील ट्रंक को भी सैनिटाइज कराया जाए।
- जिस व्यक्ति में कोविड के लक्षण जैसे बुखार, जुकाम आदि हो उसे अंदर न आने दिया जाए।
- विजय जुलूसों पर कड़ाई से प्रतिबंध लागू किया जाए।
- नियमों का उल्लंघन करने पर धारा 188 के तहत कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें