फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन हजार सैंपल की जांच में 57 कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
57 corona infected in the investigation of three thousand samples
विज्ञापन
बरेली। कोरोना संक्रमितों की तादाद हर दिन कम हो रही है। बृहस्पतिवार को आरटीपीसीआर, ट्रूनेट, एंटीजन से प्राप्त करीब तीन हजार सैंपल की जांच रिपोर्ट में 57 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। अब जिले में सक्रिय संक्रमितों की संख्या 795 पहुंच गई है। लोगों से कोविड प्रोटोकाल का पालन करने, संदिग्ध लक्षण मिलने पर जांच कराने की अपील की है।
विज्ञापन

आईडीएसपी इंचार्ज एवं सर्विलांस सेल प्रभारी डॉ. अनुराग गौतम के मुताबिक, बृहस्पतिवार को प्राप्त संक्रमितों की सूची में छह लोग दूसरे जिले और राज्य के रहने वाले हैं। सूचना संबंधित जिला प्रशासन को भेज दी गई है। जिला अस्पताल के लैब टेक्नीशियन समेत रेलवे, सेना और बैंक कर्मचारी संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा राजेंद्र नगर में तीन, सिविल लाइंस के छह, साउथ सिटी, आजाद नगर, कुआंटांडा, जिला जेल, अशोक विहार, संजय नगर, फतेहगंज पूर्वी, आदर्शनगर समेत अन्य इलाकों में एक-एक व्यक्ति संक्रमित मिले हैं। अलग-अलग इलाके के दो बच्चे भी पॉजिटिव मिले हैं।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. आरएन सिंह ने बताया कि कोविड टीकाकरण अभियान के तहत बृहस्पतिवार को 425 सत्र आयोजित हुए। इसमें 21258 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगी। 15 से 17 वर्ष आयुवर्ग के 3793, 18 पार के 3462, 45 पार के 7536 लोगों को पहली और 4807 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई। उन्होंने लोगों से वैक्सीन लगवाने के लिए केंद्र पर पहुंचने की अपील की है।
विज्ञापन

नौ को बरेली कॉलेज में लगेगा टीकाकरण कैंप : विद्यार्थियों को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए बरेली कॉलेज में वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन होगा। प्राचार्य डॉ. अनुराग मोहन ने बताया कि नौ फरवरी को सुबह दस से दोपहर दो बजे तक 15 से 18 वर्ष आयुवर्ग के विद्यार्थियों को वैक्सीन लगाने के लिए नए परीक्षा भवन परिसर में स्वास्थ्य विभाग की टीम का कैंप लगेगा। संबंधित आयुवर्ग के विद्यार्थी अपने-अपने कॉलेज परिचय पत्र और आधार कार्ड लेकर वैक्सीन लगवाने के लिए कैंप में पहुंच सकते हैं। प्राचार्य ने कहा कि वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है और कोरोना संक्रमित होने पर हालत गंभीर होने से बचाती है। इसलिए समय रहते वैक्सीन लगवाना जरूरी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें