फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाले का स्लैब तोड़ा तो हंगामा, महिला ने लगाया अभद्रता का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। नगर निगम की टीम ने बृहस्पतिवार को स्टेडियम रोड पर नाला सफाई अभियान चलाया। इस दौरान एक महिला ने घर के सामने बना स्लैब तोड़ने पर हंगामा कर दिया और निगम टीम ने अभद्रता का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार दोपहर प्रभारी मुख्य कर निर्धारण अधिकारी ललतेश सक्सेना और पर्यावरण अभियंता संजीव प्रधान की अगुवाई में स्टेडियम के पास से ईंट पजाया चौराहे की ओर नाला सफाई का अभियान चलाया। इस दौरान जेसीबी से नाले पर पड़े स्लैब भी तोड़े गए। खंडेलवाल फोम्स के सामने मिनी अरोरा के घर के बाहर निगम टीम ने नाले पर पड़ा स्लैब ध्वस्त किया तो उन्होंने विरोध शुरू कर दिया। इसको लेकर निगम टीम से कहासुनी भी हुई। मिनी का आरोप है कि मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें आईकार्ड नहीं दिखाए और उनके साथ अभद्रता की। हालांकि प्रभारी मुख्य कर निर्धारण अधिकारी ललतेश सक्सेना का कहना है कि महिला घर के बाहर पड़ा स्लैब तोड़ने का विरोध कर रही थी। अभद्रता के आरोप गलत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें