फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिसुआ-पीतांबरपुर के बीच सिग्नल सिस्टम फेल

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहगंज पूर्वी (बरेली)। पीतांबरपुर और टिसुआ स्टेशनों के बीच सिग्नल सिस्टम फेल होने से रविवार रात सुपरफास्ट और एक्सप्रेस ट्रेनें बिलपुर स्टेशन पर रुक-रुककर गुजरतीं रहीं।
विज्ञापन

जंक्शन से 36 किलोमीटर की दूरी तय करना ट्रेनों के लिए परेशानी का सबब बन गया। ट्रेनें इस दूरी को तय करने में ज्यादा समय लेती हैं। कई यात्रियों को बरेली से दूसरी ट्रेन पकड़ने में घंटों का इंतजार करना पड़ता है। रविवार रात बाद अचानक टिसुआ और पीतांबरपुर स्टेशनों के बीच अप दिशा की सिग्नल प्रणाली फेल हो गयी। जिसके चलते बरेली की ओर जाने वाली महत्वपूर्ण ट्रेनों को बिलपुर में रोका गया। प्रभावित होने वाली ट्रेनों में पदमावत एक्सप्रेस, काशी विश्वनाथ, सदभावना, सत्याग्रह, गरीब रथ, नौचंदी, अकाल तख्त आदि दर्जनों ट्रेन को बिलपुर में आधा घंटे से अधिक समय तक रोकने के बाद ही चलाया जा सका। सोमवार शाम चार बजे तक बरेली दिशा को जाने वाली सभी ट्रेनों के साथ यही स्थिति रही। इन सभी ट्रेनों को रोका गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें