फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘भाई-बहन का रिश्ता किया बदनाम साजिश में शामिल छह हैं शिक्षक’

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। खंड शिक्षा अधिकारी के व्हाट्सएप ग्रुप में शिक्षकों के प्रेम-प्रसंग की बातें लिखने के मामले में शिक्षिका ने बृहस्पतिवार को बीएसए से शिकायत की है। उन्होंने कहा है कि वह शिक्षक को बचपन से ही राखी बांधती हैं। छह शिक्षकों ने उनके रिश्ते को बदनाम करने के लिए यह साजिश की है। उन्होंने बीएसए से दोषी शिक्षकों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

पिछले दिनों खंड शिक्षा अधिकारी भोजीपुरा के व्हाट्सएप ग्रुप में एक शिक्षिका ने पत्र पोस्ट करके खुदकुशी की धमकी दी थी। उनके एक शिक्षक से प्रेम संबंध होने की बात लिखकर व्हाट्सएप ग्रुप में टिप्पणी की गई थीं। बृहस्पतिवार को शिक्षिका ने बीएसए तनुजा त्रिपाठी से शिकायत की। उन्होंने बीएसए से की शिकायत में छह शिक्षकों पर उन्हें बदनाम करने का आरोप लगाया है। उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारी पर भी आरोपियों को बढ़ावा देने की बात कही है। बीएसए ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें