रोहली टोला में आ रहा सीवर जैसा पानी, लोग परेशान
- फोटो : अमर उजाला, बरेली
बरेली। पुराना शहर के रोहली टोला में पाइप लाइन में सीवर जैसा गंदा पानी आ रहा है। इसके चलते लोग परेशान हैं और मामले की शिकायत नगर निगम में की है। रोहली टोला में भोलू की डेयरी के पास रहने वाले रामकुमार वर्मा ने बताया कि करीब एक सप्ताह से उनके घर के आसपास पानी की पाइप लाइन में सीवर जैसा पानी आ रहा है। इसे लेकर मोहल्ले के विवेक, दुर्गाप्रसाद आदि के साथ उन्होंने 15 फरवरी को नगर निगम में शिकायत की, लेकिन अब तक सुनवाई नहीं हुई है। पानी इतना गंदा है कि पीना तो दूर, उससे कपड़े भी नहीं धोए जा सकते। इस वजह से वे पेयजल के लिए इंडिया मार्का हैंडपंप या पड़ोसियों के सबमर्सिबल पर निर्भर हैं।