फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाकरगंज में लगे नगर निगम मुर्दाबाद के नारे

विज्ञापन
बाकरगंज में लगे नगर निगम मुर्दाबाद के नारे - फोटो : अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
बरेली। बाकरगंज में गंदी नालियों और टूटी सड़कों को लेकर लोगों में आक्रोश बढ़ गया है। बृहस्पतिवार को समाज सेवा मंच के नेतृत्व में लोगों ने प्रदर्शन कर नगर निगम मुर्दाबाद के नारे लगाए। साथ ही नव नियुक्त नगर आयुक्त से जल्द समस्या का समाधान करने की उम्मीद जताई।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि बाकरगंज में खराब रास्तों और कूड़े का ढेर लगने से नालियों का पानी सड़कों पर आ जाता है। घर के दरवाजों तक पर पानी भरा रहता है। जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं, लेकिन कोई सफाई कर्मी वहां नहीं पहुंचता। कई बार शिकायत करने के बावजूद निगम अफसर ध्यान नहीं देते। इसके चलते संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें