फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात में नैतिकता का पाठ पढ़ाया, सुबह फिर पव्वा पड़ा पाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। नगर निगम के स्टाफ पर नगर आयुक्त सैमुअल पॉल एन. की सख्ती का कोई असर नहीं नजर आ रहा। बुधवार रात बैठक लेकर उन्होंने अफसर और कर्मचारियों को निगम का माहौल सुधारने के लिए नैतिकता का पाठ पढ़ाते हुए बेहतर काम करने का सलीका बताया था, लेकिन बृहस्पतिवार की सुबह होते ही सबकुछ बेअसर नजर आया। नगर आयुक्त खुद तो बृहस्पतिवार को छुट्टी चले गए, उधर कर्मचारियों ने निगम कार्यालय में न पहले से पड़ी शराब की खाली बोतलें हटाईं, बल्कि बुधवार की रात में फिर महफिल जमी तो खाली पड़ी बोतलों की संख्या और बढ़ गई।
विज्ञापन

नगर निगम परिसर में जहां-तहां पड़ी शराब की बोतलें यह बताने को काफी हैं कि शाम होते ही नगर निगम मयखाना बन जाता है। नगर आयुक्त सैमुअल पॉल एन. शाम पांच बजे नियत समय पर कार्यालय की छुट्टी करके कर्मचारियों को राहत देना चाहते हैं। इसके चलते बुधवार रात हुई बैठक में उन्होंने सफाई व्यवस्था सुधारने के साथ ही मिलकर और बेहतर काम करने के लिए कर्मचारियों को प्रेरित किया। मगर इस सब पर पानी फिर गया। बृहस्पतिवार सुबह नगर निगम खुला तो पिछले गेट के पास देसी शराब के कई खाली पव्वे पड़े नजर आए। नगर निगम में बुधवार को भी निर्माणाधीन नई बिल्डिंग के पास अंग्रेजी शराब की कई बोतलें पड़ी नजर आई थीं। इस पर नगर आयुक्त ने कार्रवाई और जांच की बात कही थी। मगर इसके बावजूद बृहस्पतिवार को भी ये बोतलें किसी ने वहां से हटाने की जहमत नहीं उठाई।

शराब के खाली पव्वे पड़े होने की बात मेरी जानकारी में नहीं थी। इसके लिए निगरानी बढ़ाई जाएगी। ऐसा करने वालों को चिह्नित करके उनके खिलाफ कार्रवाई भी होगी। - ईश शक्ति सिंह, प्रभारी नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें