फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रैक्टिकल के चक्कर में फिर अटकेंगे प्रोफेशनल कोर्स के रिजल्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। प्रोफेशनल कोर्स के रिजल्ट इस बार भी कॉलेजों की लापरवाही के कारण समय पर जारी नहीं हो पाएंगे। अधिकांश कॉलेजों को 20 जनवरी तक प्रैक्टिकल के अंक विश्वविद्यालय को भेजने थे लेकिन अधिकांश ने नहीं भेजे। बीएससी एग्रीकल्चर में तो किसी भी कॉलेज ने अंक नहीं भेजे हैं। परीक्षा नियंत्रक का कहना है कि अगर अंक नहीं मिलते हैं तो ऐसे कॉलेजों का रिजल्ट रोककर बाकी का जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

प्रोफेशनल कोर्स का मूल्यांकन लगभग पूरा हो चुका है। 25 जनवरी तक रिजल्ट जारी करने की तैयारी है। कॉलेजों को बीस जनवरी तक प्रैक्टिकल के अंक भेजने के निर्देश दिए गए थे। मगर नोटिस भेजने के बावजूद कॉलेजों ने इसको लेकर ध्यान नहीं दिया। रविवार को अंक भेजने की समय सीमा पूरी हो रही है। इसके चलते रिजल्ट पूरा होने में दिक्कत आएगी। परीक्षा नियंत्रक संजीव कुमार का कहना है कि बीस जनवरी के बाद देखेंगे कितने कॉलेजों ने अंक नहीं भेजे। जो कॉलेज अंक नहीं भेजेंगे उनका रिजल्ट रोक दिया जाएगा।

एडमिशन के बाद कैसे बदल गया छात्र का कॉलेज
बरेली। एडमिशन प्रक्रिया ऑनलाइन होने के बावजूद विश्वविद्यालय में सांठगांठ का खेल चल रहा है। एक छात्र का कॉलेज बिना बताए ही बदल दिया गया। जब छात्र ने हंगामा किया तो उसका कॉलेज सही हुआ।
विज्ञापन

सत्यवीर नाम के इस छात्र ने बदायूं के एक कॉलेज में बीए में प्रवेश लिया था। बिना बताए उसका एडमिशन आंवला के एक कॉलेज में कर दिया गया। जब उसने परीक्षा फॉर्म भरा, तब असलियत सामने आई। इसके बाद छात्र ने विश्वविद्यालय में हंगामा किया तो उसका एडमिशन सही किया गया। सूत्रों का कहना है कि कॉलेजों से साठगांठ करके एडमिशन इधर-उधर किए जा रहे हैं।

बिना यूनिफार्म मेडिकल की परीक्षा देने आए छात्रों को रोका
बरेली। शनिवार से विश्वविद्यालय की एमडी आयुर्वेद, बीएएमएस की परीक्षाएं शुरू हो गईं। इस बार मेडिकल की परीक्षाएं डिग्री कॉलेजों में कराई जा रही हैं। बरेली कॉलेेज में कुछ छात्र बिना यूनिफॉर्म के परीक्षा देने आए थे। उनको रोक दिया गया। अगली बिना ड्रेस न आने की चेतावनी देकर उनको परीक्षा कक्ष में जाने दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें