फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध स्लॉटर हाउस पर चुप्पी ऑटोमैटिक प्लांट की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। मोहनपुर ठिरिया के अवैध स्लॉटर हाउस पर तो कोई कुछ नहीं बोल रहा, लेकिन एक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के प्लांट के खिलाफ एक बार फिर मोर्चा खोल दिया गया है। ठिरिया नगर पंचायत के सदस्यों, आसपास के प्रधान और इलाके के लोगों की ओर से राष्ट्रपति को शिकायत भेजकर यहां अनुमति से ज्यादा पशु काटने का आरोप लगाया गया है। इसकी जांच नगर निगम को दी गई है।
विज्ञापन

लोगों ने आरोप लगाया है कि प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के स्लॉटर हाउस में रोज 25 हजार तक जानवर काटे जाते हैं। इस कारण आसपास काफी बदबू फैली रहती है। हवा और पानी प्रदूषित हो गया है और लोग बीमार हो रहे हैं। स्लॉटर हाउस का गंदा पानी भी नकटिया होकर गंगा नदी में जाता है। स्लॉटर हाउस पर पक्षी मंडराते रहते हैं जिससे एयरफोर्स के लड़ाकू विमानों को खतरा पैदा हो गया है।

छह महीने बाद जांच का आदेश
मामले की शिकायत मई में राष्ट्रपति से की गई है। उनके कार्यालय से यह शिकायत कार्रवाई के लिए मुख्यमंत्री कार्यालय को भेजी गई। वहां से मुख्यमंत्री के अनुसचिव ने यह मामला कार्रवाई के लिए डीएम बरेली को भेजा तो उन्होेंने नगर निगम को इसकी जांच के निर्देश दिए हैं। यह शिकायत ठिरिया नगर पंचायत के सदस्य सलीम खां, तौफीक अहमद, मैसर खां, नाजमा, मोहम्मद हलीम, हसीन, मनपुरिया दलेल की प्रधान गुड़िया, मोहनपुर की प्रधान सीमा देवी और आसपास के सैकड़ों लोगों के नाम से की गई है।
विज्ञापन



पहले भी स्लॉटर हाउस की जांच कराई गई थी लेकिन कोई गड़बड़ी सामने नहीं आई। अब अगर नई शिकायत की गई है तो टीम गठित करके दोबारा जांच कराई जाएगी। अगर कोई गड़बड़ी मिली तो कार्रवाई होगी। - राजेश श्रीवास्तव, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें