फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़े पहरे में होगी सिविल सेवा की प्रारंभिक परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली।
विज्ञापन

सिविल सर्विसेज प्रारंभिक परीक्षा 18 जून को बरेली में 29 केंद्रों पर होगी। इसमें 13625 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इसके लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। मंडल के सभी जिलों के राजपत्रित अधिकारी कक्ष निरीक्षक बनेंगे। कमिश्नर डॉ. पीवी जगनमोहन ने मंडलीय सभागार में सेंटर सुपरवाइजरों एवं केंद्रों पर तैनात किए गए मजिस्ट्रेटों की बैठक कर यूपीएससी की परीक्षा त्रुटि रहित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर से लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
केंद्रों के अंदर मोबाइल के अलावा किसी भी तरह का इलेक्ट्रॉनिक सामान, माचिस, लाइटर, सिगरेट, हाथ की घड़ी भी ले जाने की इजाजत नहीं है। सामान ले जाना प्रतिबंधित है। परीक्षा कक्ष में कोई मैप चार्ट नहीं लगा हो। परीक्षार्थियों को समय की जानकारी के लिए हर परीक्षा कक्ष में दीवार घड़ी की व्यवस्था होनी चाहिए। ओएमआर आन्सर शीट पर परीक्षार्थी केवल काला बाल पेन प्रयोग करेेंगे। कमिश्नर ने कें द्र सुपरवाइजरों को सलाह दी कि हर कक्ष में 2 से 4 तक काले बाल पेन की व्यवस्था रखें ताकि किसी परीक्षार्थी को आकस्मिक जरूरत पड़ने पर उपयोग किया जा सके। ओएमआर शीट कहीं से फोल्ड न हो। उस पर ऑलपिन, स्टेपलर जैसी कोई वस्तु न लगे। दिव्यांग परीक्षार्थियों के लिए अलग कक्ष रखा गया है। कमिश्नर ने कहा कि परीक्षा केंद्र साफ -सुथरे रखें। पीने का पानी और शौचालय ठीक हो। एहतियात के तौर पर हर केंद्र में फस्ट एड की व्यवस्था रहनी चाहिए। ओआरएस के पैकेट की भी व्यवस्था रहे। केंद्र में प्रवेश से पूर्व गेट पर पुलिस कर्मी तलाशी लेंगे। इसके केंद्रों पर पुरुष व महिला पुलिस कर्मी रहेंगे। कमिश्नर ने परीक्षार्थियों की भीड़ के दृष्टिगत रेलवे व बस स्टेशनों पर आवश्यक व्यवस्था रखने के निर्देश दिए। बैठक का संचालन अपर आयुक्त जयंत कुमार दीक्षित ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो पालियों में होगी परीक्षा
सिविल सर्विसेज की परीक्षा दो पाली में होगी। प्रथम सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक, दूसरी अपराह्न 2:30 से 4:30 बजे तक। परीक्षार्थी का प्रवेश 20 मिनट पूर्व से हो जाएगा। परीक्षा शुरू होने के निर्धारित समय से 10 मिनट बाद प्रवेश नहीं दिया जाएगा। परीक्षार्थी को ओएमआर शीट परीक्षा प्रारंभ होने के निर्धारित समय के 3 मिनट पूर्व वितरित की जाएगी। परीक्षा समाप्त होने के निर्धारित समय के बाद ही परीक्षार्थी केंद्र से बाहर निकल सकेगा। बैठक में सिटिंग व्यवस्था परीक्षा के बाद ओएमआर शीट के कलेक्शन व पोस्ट ऑफि स में जमा कराने आदि को बिंदुवार समझाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें