फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: माघ मेला में आएंगी परिक्षेत्र की 500 रोडवेज बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
चालक-परिचालकों को ड्यूटी बांटने का काम शुरू
विज्ञापन

बरेली। माघ मेले को लेकर रोडवेज ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। मुख्यालय ने बरेली परिक्षेत्र की 500 बसों का आवंटन माघ मेला ड्यूटी के लिए किया है। इन बसों का संचालन प्रयागराज, वाराणसी समेत आसपास के जिलों में किया जाएगा। स्थानीय स्तर पर चालक-परिचालकों को ड्यूटी बांटने का काम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

आरएम दीपक चौधरी ने बताया कि माघ मेले में ड्यूटी करने वाले चालक-परिचालकों को प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि परिक्षेत्र के बरेली, रुहेलखंड, बदायूं और पीलीभीत की 500 बसों का आवंटन माघ मेला के लिए किया गया है। तीन जनवरी पौष पूर्णिमा से 15 फरवरी महाशिव रात्रि तक माघ मेला में यह बसें सेवाएं देंगी। उन्होंने बताया कि 500 बसों को माघ मेला में भेजे जाने के कारण स्थानीय स्तर पर किसी रूट की सेवाएं प्रभावित नहीं होने दी जाएंगी। इसके लिए शेष बसों के फेरों को बढ़ाया जाएगा। माघ मेला के लिए बसों की रवानगी 30 दिसंबर से शुरू हो जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें