फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मीरगंज हाइवे पर उड़ाए 500 -500 के नोट

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंधौली चौराहे के पास लूटने के लिए लोगों में मची होड़
विज्ञापन

मीरगंज। बरेली-मुरादाबाद नेशनल हाईवे पर स्थित मीरगंज के सिंधौली चौराहे पर उस वक्त अजीबो-गरीब स्थिति पैदा हो गई, जब एक तेज रफ्तार कार से 500-500 के नोटों की बौछार होने लगी। नोटों को सड़क पर उड़ता देख राहगीरों और स्थानीय लोगों में उन्हें लूटने की होड़ मच गई।
लोगों के अनुसार, घटना दोपहर करीब दोपहर दो बजे की है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मुरादाबाद की दिशा से एक तेज रफ्तार कार आई। चौराहे के पास पहुंचते ही कार सवार युवक ने खिड़की से 500 रुपये के नोटों की गड्डी हवा में उछाल दी। जब तक लोग समझ पाते कि क्या हो रहा है, कार सवार तेजी से बरेली की ओर निकल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पास ही एक ढाबे पर काम करने वाले दीपक नाम के युवक ने बताया कि नोटों को सड़क पर गिरता देख। वहां मौजूद लोग बटोरने के लिए दौड़ पड़े। दीपक के अनुसार, इस आपा-धापी में एक ट्रक चालक ने सड़क पर गिरे करीब 15 से अधिक नोट (लगभग 7500 रुपये) समेटे और अपना ट्रक लेकर चला गया। वहीं, अन्य राहगीर भी जो हाथ लगा उसे लेकर चलते बने।
थाना प्रभारी निरीक्षक संजय तोमर ने बताया कि मामले में कार की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें