फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: प्रेमिका को ले जाने पर बौखलाए युवक ने जान देने की कोशिश की

विज्ञापन
विज्ञापन
शाही/मीरगंज। प्रेमिका को जबरदस्ती ले जाने के बाद बौखलाए युवक ने ब्लेड से गर्दन काटकर जान देने की कोशिश की। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक का दूसरे गांव की युवती से कई साल से प्रेम संबंध था। परिवार के लोगों को पता चला तो उन्होंने युवती की शादी फरीदपुर क्षेत्र में कर दी। करीब एक सप्ताह पहले युवती मायके अपने गांव में आई हुई थी। एक सप्ताह पूर्व युवती को उसके परिजन ससुराल ले जा रहे थे। मौका लगते ही युवती बस स्टैंड से ही अपने प्रेमी के साथ चली गई। परिजनों की ओर से युवती के लापता होने की सूचना पुलिस को दी गई। करीब तीन दिन बाद युवती को उसके परिवार वाले प्रेमी से छुड़ा कर ले आए। इससे बौखलाए युवक ने गर्दन और हाथ पर ब्लेड मार कर जान देने की कोशिश की। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। युवक का उपचार अस्पताल में करा दिया गया है। थाना प्रभारी राजेश बैसला जांच करने गांव पहुंचे और युवक से बातचीत की।
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने बताया कि युवती के गुमशुदगी दर्ज कराने के बाद वापस आने की सूचना भी परिजनों ने नहीं दी। पूरे मामले की जांच करके आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें