फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: नाथधाम आवासीय टाउनशिप के लिए 50 फीसदी किसानों की सहमति

Tue, 26 Nov 2024 07:44 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। प्रस्तावित नाथधाम आवासीय टाउनशिप के पांच गांवों में रहने वाले उन 50 फीसदी किसानों ने सहमति पत्र भर दिए है, जिनकी जमीन पर भूखंड विकसित किए जाने हैं। अब भू-अधिग्रहण के लिए डीएम सर्किल रेट का चार गुना जोड़कर मुआवजा तय होगा। बीडीए बैनामे कराएगा और किसानों के खाते में मुआवजा राशि भेजी जाएगी।
विज्ञापन

बरेली तहसील के भगवानपुर ठाकुरान मुस्तकिल, आंवला तहसील के वाहनपुर, अखा मुस्तकिल, रफियाबाद, मजनूपुर के रकबे की 243 हेक्टेयर जमीन पर नाथधाम आवासीय टाउनशिप प्रस्तावित की गई है। ड्रोन सर्वे पहले ही पूरा हो गया है। किसानों से सहमति लेने के लिए शिविर लगाए जा रहे थे। शिविरों में 278 में से 139 भूस्वामियों ने अपनी 112 हेक्टेयर जमीन देने के लिए सहमति पत्र भर दिए हैं। बीडीए के सचिव योगेंद्र कुमार ने बताया कि अब डीएम सर्किल रेट का चार गुना देकर मुआवजा देकर जमीन अधिग्रहीत की जानी है, लेकिन डीएम सर्किल रेट के आधार पर रेट तय कराने के लिए प्रस्ताव तैयार हो रहा है। उन्होंने बताया कि सबसे अधिक 102 भू-स्वामियों के सहमति पत्र अखा मुस्तकिल में भरवाए गए हैं। इसके बाद वाहनपुर में 21, मवई ठकुरान मुस्तकिल में सात व रफियाबाद में नौ भूस्वामियों के सहमति पत्र भरे गए है। मजनूपुर चकबंदी में है। इसलिए वहां अभी भूमि का हिस्सा तय होना है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें