फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बंगलूरू विशेष ट्रेन में हर सप्ताह बरेली से 470 टिकट बुक, हवाई किराया घटा

Tue, 11 Aug 2026 01:10 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बरेली होकर बंगलूरू के बीच चलने वाली 05074-73 लालकुआं-बंगलूरू विशेष ट्रेन पर यात्रियों का दबाव बढ़ने लगा है। इधर, बरेली-बंगलूरू के बीच हवाई यात्रा करने वाले लोगों की संख्या में कमी आई है। ऐसे में हवाई कराया भी घट गया है। लालकुआं-बंगलूरू विशेष गाड़ी में बरेली से हर सप्ताह औसतन 470 टिकट बुक हो रहे हैं।
विज्ञापन

लालकुआं से बरेली, बदायूं, मथुरा, आगरा, ग्वालियर, झांकी, भोपाल, इटारसी, नागपुर, बल्हारशाह, वारंगल, विजयवाड़ा होते हुए बंगलूरू तक जाने-आने वाली यह इकलौती ट्रेन है। बरेली-बंगलूरू के बीच इस गाड़ी की स्लीपर श्रेणी में किराया 1,105 रुपये और एसी तृतीय में 2,620 रुपये है।
बरेली से शाम 7:52 बजे छूटने के बाद यह गाड़ी तीसरे दिन अपराह्न 3:25 बजे बंगलूरू पहुंचती है। दूसरी ओर हवाई जहाज से 2,626 किमी की यह यात्रा पांच घंटे 24 मिनट में पूरी होती है। पिछले महीनों ट्रेन के निरस्त रहने के कारण हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ने से किराया भी बढ़कर 13 हजार रुपये के पार हो गया था।
विज्ञापन

ट्रेन में ज्यादा बुकिंग के बाद हवाई किराया घटकर आठ से नौ हजार रुपये के बीच आ गया है। रेलवे के आंकड़ों की बात करें तो इस सप्ताह ट्रेन में लालकुआं जंक्शन से 271, इज्जतनगर से 231, बरेली सिटी से 137 और बरेली जंक्शन से 100 यात्रियों ने आरक्षित टिकट बुक कराए। इसके अलावा किच्छा से भी 164 यात्रियों ने टिकट बुक किए।


आला हजरत एक्सप्रेस में बरेली से 740 टिकट बुक
सप्ताह में एक दिन चलने वाली 14321 बरेली-भुज आला हजरत एक्सप्रेस जंक्शन से ही फुल हो रही है। रविवार को इस गाड़ी में बरेली से 740 आरक्षित टिकट बुक हुए। यह गाड़ी मुरादाबाद, दिल्ली, जयपुर, अजमेर होते हुए भुज तक जाती है। यही स्थिति बरेली-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस और बरेली-इंदौर एक्सप्रेस की है। इन गाड़ियों में भी बरेली से सबसे ज्यादा आरक्षित टिकट बुक हो रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें