फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मंडलीय बैडमिंटन में शाहजहांपुर और टेबल टेनिस में छाया बरेली

Tue, 11 Aug 2026 01:07 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंडलीय विद्यालयीय बैडमिंटन और टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज बरेली के संयोजन में बालकों व बालिकाओं की बैडमिंटन तथा बालकों की टेबल टेनिस प्रतियोगिता आयोजित हुई, जबकि इस्लामिया गर्ल्स इंटर कॉलेज के संयोजन में बालिकाओं की मंडलीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता कराई गई।
विज्ञापन


टेबल टेनिस के बालक वर्ग में अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 तीनों ही श्रेणियों में बरेली की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि शाहजहांपुर और बदायूं की टीमें उपविजेता रहीं। बालिकाओं की टेबल टेनिस स्पर्धा में भी बरेली का दबदबा रहा, जहां अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग में बरेली विजेता बनी तथा पीलीभीत उपविजेता रहा। वहीं अंडर-14 बालिका टेबल टेनिस वर्ग में पीलीभीत की टीम विजेता बनकर उभरी।
बैडमिंटन प्रतियोगिता के मुकाबलों में शाहजहांपुर के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए अधिकांश श्रेणियों पर कब्जा जमाया। बैडमिंटन बालक वर्ग के अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 तीनों वर्गों में शाहजहांपुर की टीम विजेता रही, जबकि बरेली और बदायूं उपविजेता रहे। बालिका वर्ग बैडमिंटन में शाहजहांपुर ने अंडर-19 का खिताब जीता और बरेली उपविजेता रही। वहीं अंडर-14 और अंडर-17 बालिका वर्ग के बैडमिंटन मुकाबलों में बरेली की टीम ने जीत दर्ज कर विजेता बनने का गौरव हासिल किया, जबकि पीलीभीत और शाहजहांपुर उपविजेता रहे।
विज्ञापन

इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ संयुक्त शिक्षा निदेशक रामाज्ञा कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अजीत कुमार, जीआईसी प्रधानाचार्य ओमप्रकाश राय, इस्लामिया गर्ल्स इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य चमन जहां, मंडलीय क्रीड़ा सचिव नईम अहमद ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें