फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बरेली कॉलेज की 450 सीटें नहीं हो सकी लॉक, तिथि बढ़ाने के लिए भेजा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय के स्नातक और परास्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए चल रही प्रक्रिया में एक बड़ी बाधा सामने आ रही है। बरेली कॉलेज में करीब 450 से अधिक छात्र-छात्राएं अपनी सीट लॉक नहीं करा पाए हैं, क्योंकि विश्वविद्यालय की ओर से सीट लॉक कराने की अंतिम तिथि बढ़ाए जाने को लेकर अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है। बरेली कॉलेज ने रुहेलखंड विश्वविद्यालय को पत्र लिखकर सीट लॉक कराने की अंतिम तिथि को आगे बढ़ाने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन

दरअसल, रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने पहली बार सीट लॉक कराने की अंतिम तिथि 28 अगस्त तय की थी। इसके बाद भी कई छात्र-छात्राएं प्रवेश प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाए थे। इसे देखते हुए विश्वविद्यालय ने चार - पांच बार अंतिम तिथि बढ़ाई और अंत में अंतिम तिथि को बढ़ाकर 16 सितंबर कर दिया था। इसके बावजूद, बरेली कॉलेज के स्नातक पाठ्यक्रमों में 450 से ज्यादा विद्यार्थी अपनी सीट लॉक नहीं करा पाए। शनिवार को सात विद्यार्थी कॉलेज पहुंचे, लेकिन पोर्टल बंद होने के कारण उन्हें वापस लौटना पड़ा। कॉलेज की प्रवेश समन्वयक प्रो. वंदना शर्मा ने बताया कि कॉलेज प्रशासन ने पहले ही यह स्पष्ट कर दिया था कि अंतिम तिथि निकल जाने के बाद प्रवेश की जिम्मेदारी कॉलेज की नहीं होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें