एंबुलेंस प्रोटोकॉल, ईएमएस नियम, साफ-सफाई, ईआरसीपी की दी जानकारी
बरेली। तीन सौ बेड अस्पताल में सोमवार को 102 और 108 के इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन (ईएमटी) का मंडल स्तरीय प्रशिक्षण शुरू हुआ। बरेली, बदायूं, पीलीभीत, कासगंज के 450 ईएमटी को लखनऊ के ट्रेनर्स ने प्राथमिक, इलाज, जांच, उपकरण रखरखाव की जानकारी दी।
ट्रेनर रिजवान आलम ने गंभीर मरीज को घर या घटनास्थल से लेकर और हॉस्पिटल पहुंचने तक देखभाल की जानकारी दी। क्वॉलिटी ऑडिटर संदीप कुमार ने एंबुलेंस प्रोटोकॉल, इमरजेंसी मेडिकल सर्विस, नियम, जिम्मेदारी, एंबुलेंस की साफ-सफाई के बारे में बताया। ट्रेनर मनोहर ने ऑक्सीजन, नेबुलाइजर, ब्लड प्रेशर, सीपीआर, गर्भवती की देखरेख आदि के बारे में बताया।
प्रोग्राम मैनेजर शिवम सोनी ने बताया कि एंबुलेंस सेवा प्रदाता फर्म ईएमआरआई ग्रीन हेल्थ सर्विस ईएमटी, पायलट का प्रशिक्षण कराती है ताकि गंभीर मरीज को तकलीफ न हो। निशुल्क एंबुलेंस सेवा के लिए कोई भी व्यक्ति किसी भी इमरजेंसी में टोल फ्री नंबर 108, 102 पर कॉल करें। ब्यूरो