फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हज यात्रा से टैक्स हटाने की उठी मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बरेली हज सेवा समिति के अध्यक्ष पूर्व मंत्री अताउर्रहमान ने हज यात्रा से सारे टैक्स हटाने की मांग की है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जीएसटी हटाने और सऊदी अरब हुकूमत से हज यात्रा पर लगे टैक्स हटाने की मांग की है।
विज्ञापन

आवास विकास कॉलोनी स्थित समिति के कैंप कार्यालय पर प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि टैक्स हटने से हज यात्रा सस्ती और आसान हो जाएगी। साथ ही भारत आए सऊदी अरब के क्राउन किंग मोहम्मद बिन सलमान और भारत के प्रधानमंत्री के बीच बातचीत में बढ़े 25 हजार के कोटे पर खुशी जाहिर की। समिति के संस्थापक पम्मी खान वारसी ने कहा है उमरा यात्रा पर रिपीटर चार्ज लगाया गया है। इसे भी समाप्त किया जाना चाहिए। इस दौरान हाजी यासीन कुरैशी, मोहसिन इरशाद, हाजी साकिब रजा खां, नजमुल एसआई खान, अहमद उल्ला वारसी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें