फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंचाई मंत्री धर्मपाल का डीएम को फरमान- बेसिक स्कूलों में गाया जाए वंदेमातरम

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। प्रदेश के सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह ने शनिवार को जिलाधिकारी को मौखिक आदेश दिया कि बेसिक शिक्षा परिषद के प्राइमरी और जूनियर हाईस्कूलों में रोजाना प्रार्थना के साथ वंदेमातरम गाना भी अनिवार्य किया जाए। सिंचाई मंत्री ने कहा कि स्कूलों में वंदेमातरम गाने से बच्चों में राष्ट्र के प्रति लगाव बढ़ता है।
विज्ञापन

सिंचाई मंत्री ने यह निर्देश सर्किट हाउस में अधिकारियों की बैठक के दौरान दिया। बाद में सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए सिंचाई मंत्री ने बताया कि उन्होंने अधिकारियों की बैठक में प्राइमरी-जूनियर स्कूलों में प्रतिदिन नियमित प्रार्थना के साथ वंदेमातरम गायन भी अनिवार्य रूप से कराने को कहा है। इस बैठक में डीएम के साथ बीएसए भी मौजूद थीं। अफसरों ने जल्द ही यह व्यवस्था लागू करने की बात कही है। सिंचाई मंत्री ने बताया कि उन्होंने सरकारी स्कूलों में अध्यापकों की तैनाती में असमानता पर नाराजगी भी जताई है। बीएसए से कहा है कि वह दूर के स्कूलों में भी पर्याप्त अध्यापकों को तैनात करें। अधिकांश अध्यापक शहर के नजदीक वाले गांवों में पोस्टिंग पाने में लगे रहते हैं। इससे स्कूलों में पढ़ाई ठप है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें