फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चैम्पियंस लीग में इन्वर्टिस और सिद्धिविनायक चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। श्री सिद्धि विनायक ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में चल रही दो दिवसीय चैम्पियंस लीग 2019 का समापन शनिवार को पुरस्कार वितरण के साथ हो गया। समापन सत्र का शुभारंभ इंस्टीट्यूट के चेयरमैन अनुपम कपूर, वाइस चेयरमैन सौरभ मेहरोत्रा और संस्थान के मैनेजिंग डायरेक्टर अनमोल कपूर ने दीप प्रज्ज्वलन कर राष्ट्रगान से किया। एसएसविआईटी के डीन डॉ. सुधाकर जैन ने जीवन में पढ़ाई के साथ-साथ खेलों के महत्व की जानकारी दी।
विज्ञापन

चैम्पियंस लीग में बरेली रीजन के 10 से ज्यादा कॉलेजों ने भाग लिया। दूसरे दिन क्रिकेट में इन्वर्टिस की टीम को प्रथम पुरस्कार से नवाजा गया। वास्केटबॉल के ब्वॉयज ग्रुप में सिद्धि विनायक की टीम को प्रथम और राजश्री की टीम को दूसरा पुरस्कार मिला। वास्केटबॉल के गर्ल्स ग्रुप में राजश्री की टीम को प्रथम और सिद्धि विनायक की टीम को दूसरा पुरस्कार मिला। फुटबाल में सिद्धि विनायक की टीम को प्रथम और राजश्री की टीम को दूसरा पुरस्कार मिला। 100 मीटर रेस के गर्ल्स ग्रुप में सिद्धि विनायक की वर्षा को प्रथम और ब्वॉयज में अमन हैदर को प्रथम पुरस्कार मिला। 200 मीटर रेस में जाहिद को प्रथम पुरस्कार मिला। जैबलिन में राजश्री की टीम को प्रथम पुरस्कार मिला। डिस्क थ्रो के ब्वॉयज ग्रुप में सरताज और गर्ल्स में वर्षा को प्रथम पुरस्कार मिला। शॉर्टपुट के गर्ल्स ग्रुप में वर्षा को प्रथम पुरस्कार मिला। सभी विजेताओं को पुरस्कार बांटे। कार्यक्रम के अंत में ट्रस्ट प्रशासक डॉ. रजत मेहरोत्रा ने सभी को शुभकामनाएं दीं। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें