फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुरू होने से पहले ही फार्मेसी में पीएचडी को झटका

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। फार्मेसी विभाग में पीएचडी शुरू होने से पहले करारा झटका लगा है। पर्यावरण विज्ञान की तरह फार्मेसी में भी इस बार पीएचडी नहीं होगी। इसकी पहली वजह बनी इस बार फार्मेसी के एंट्रेंस में कोई अभ्यर्थी सफल नहीं हो सका और दूसरा अखिल भरतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) ने एमफार्मा के प्रवेश पर रोक लगा दी। अगले साल भी फार्मेसी में पीएचडी शुरू हो पाना मुश्किल लग रहा है। प्रवेश की अनुमति के लिए विभाग अब दोबारा एआईसीटीई में आवेदन करने की तैयारी में है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय ने रेगुलर डिपार्टमेंट न होने के कारण इसी साल से पर्यावरण विज्ञान में पीएचडी पर रोक लगा दी। एक तरफ शासन पर्यावरण संरक्षण पर जोर दे रहा है और दूसरी तरफ पर्यावरण पर रिसर्च बंद हो रहे हैं। इससे एमफार्मा के छात्रों को भी तगड़ा झटका लगा। विभाग में एमफार्मा बंद हो गया। कुछ छात्रों ने आवेदन किए थे उनको मायूसी मिली। पीएचडी कोआर्डिनेटर डॉ. बृजेश त्रिपाठी का कहना है कि फार्मेसी में कोई अभ्यर्थी सफल नहीं हुआ। इसलिए फार्मेसी में किसी का भी पंजीकरण नहीं हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें