फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाणिज्यकर टीम ने जंक्शन पर मारा छापा, 49 नग कब्जे में लिए

Sat, 30 Jun 2018 12:51 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
बिना टैक्स अदा किए दिल्ली लाए गए इलेक्ट्रिक गुड्स और कपड़ों के 49 नग को वाणिज्यकर विभाग की एसआईबी टीम ने जंक्शन पर छापा मारकर कब्जे में ले लिया। इस दौरान आरपीएफ और पार्सल कर्मचारियों के पक्ष में आ खड़े होने पर व्यापारियों ने जमकर हंगामा किया। मुरादाबाद के अधिकारियों से शिकायत करने के बाद रेलवे कर्मचारियों के तेवर ढीले पड़े। टीम ने सभी माल जब्त कर लिया और जुर्माना भरने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

वाणिज्यकर विभाग के ज्वाइंट कमिश्नर आरके मौर्या और लाल यादव को सूचना मिली कि दिल्ली-बरेली एक्सप्रेस से बिना टैक्स अदा किए माल लाया गया है। उन्होंने एसआईबी के लोकेश कुमार, अविनाश चौधरी और नीरज वर्मा को माल चेक करने के निर्देश दिए। टीम जंक्शन पहुंची तो वहां हड़कंप मच गया। माल जब्त करना शुरू किया तो आरपीएफ और पार्सल स्टॉफ ने बिना अनुमति कार्रवाई करने का विरोध किया। अपने पक्ष में रेलवे स्टाफ को खड़ा देख व्यापारी भी हंगामा करने लगे। इसके बाद टीम के अधिकारियों ने मुरादाबाद के कामर्शियल विभाग और आरपीएफ के सहायक कमांडेंट से शिकायत की। बताया जाता है कि डिवीजन से शिकायत होने के बाद स्थानीय अधिकारियों के तेवर ढीले पड़ गए। टीम ने इलेक्ट्रिक गुड्स और कपड़ों के 49 नग कब्जे में लेकर व्यापारियों से बिल मांगें तो वह कोई कागज नहीं दिखा सके। ज्वाइंट कमिश्नर आरके मौर्य ने बताया कि सभी सामान जुर्माना वसूलने के बाद ही छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें