फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सामूहिक निकाह समारोह में 40 कन्याओं ने बोला कबूल है

Fri, 11 Sep 2026 03:23 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। हजरत शाह सकलैन एकेडमी ऑफ इंडिया की ओर से उर्स-ए-सकलैनी के मुबारक मौके पर बृहस्पतिवार को बिशप मंडल इंटर कॉलेज मैदान पर सामूहिक निकाह समारोह का आयोजन किया गया। इसमें 40 जोड़ों का निकाह पढ़ाकर उन्हें वैवाहिक जीवन में प्रवेश कराया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम खानकाह आलिया सकलैनिया शराफतिया के सज्जादानशीन शाह मोहम्मद गाजी मियां की सरपरस्ती में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ शाम को तिलावत-ए-कलाम पाक से हुआ। इसके बाद सभी 40 जोड़ों का निकाह कराया गया।
नमाज के बाद तकरीरी कार्यक्रम में अल्लामा मुफ्ती फहीम अजहरी सकलैनी, प्रोफेसर महमूद उल हसन और मुफ्ती रुम्मान कादरी सकलैनी ने निकाह की फजीलत, पाकीजगी और अहमियत पर विस्तार से रोशनी डाली।
विज्ञापन

समारोह में दोनों पक्ष के 50-50 मेहमान आमंत्रित किए गए थे। सभी मेहमानों के खाने-पीने का भी बेहतर इंतजाम किया गया। साथ ही तोहफे के तौर पर घरेलू जरूरत के समान भी दिए गए। सज्जादानशीन शाह मोहम्मद गाजी मियां ने सभी जोड़ों को इस्लामी व शरीयत के मुताबिक सादगीपूर्ण जिंदगी गुजारने की नसीहत करते हुए अपनी नेक दुआओं से नवाजा।
समारोह में पूर्व मंत्री आबिद रजा, इंजीनियर अनीस अहमद, समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष शुभलेश यादव, नगर अध्यक्ष शमीम सुल्तानी, डॉ. अनीस बेग, डॉ. धर्मेंद्र नाथ, रत्नेश गंगवार, नवाब मुजाहिद हसन, सैफ वली खान और सैयद गौहर अली आदि ने शिरकत की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें